प्रत्येक शुक्रवार को न्याय पंचायतवार राजस्व चौपाल लगाये- जिलाधिकारी

बस्ती(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद में राजस्व वादों के त्वरित एवं गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु प्रत्येक शुक्रवार को, न्याय पंचायतवार राजस्व चौपाल लगाये जाने का निर्णय लिया गया है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने दी है। उन्होने बताया कि चौपाल में वरासत, धारा-67, धारा-24 तथा अन्य राजस्व संबंधित विवादों का निस्तारण स्थल निरीक्षण कर किया जायेंगा, जिसमें राजस्व वाद के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। उन्होने तहसीलदार एवं उप जिलाधिकारी को निर्देशित किया है, कि तहसील स्तर पर आयोजित समस्त राजस्व चौपालों में भ्रमणशील रहकर राजस्व वादों को निस्तारण करायेगे।
उन्होने बताया कि 30 दिसम्बर को ब्लाक बस्ती सदर के न्याय पंचायत भैंसहिया में, सांऊघाट के गाऊखोर, बहादुरपुर के पिपरा, हर्रैया के पिकौरा, गौर के सांवडीह, कप्तानगंज के कप्तानगंज, परसरामपुर के मिश्रौलिया दुर्वासा, विक्रमजोत के अकला, सल्टौआ गोपालपुर तथा रूधौली के पैड़ा न्याय पंचायत में चौपाल आयोजित किया जायेंगा।
उन्होने बताया कि 06 जनवरी 2023 को ब्लाक बस्ती सदर के न्याय पंचायत जिगिना, बनकटी के मुण्डेरवा लोहदर, कुदरहा के कुदरहा, हर्रैया के कीर्ति दौलतपुर, गौर के कछिया, कप्तानगंज के सेंठा, परसरामपुर के बिछनैया पाण्डेय, विक्रमजोत के घिरौलीबाबू, सल्टौआ गोपालपुर के जिनवा तथा रुधौली के हनुमानगंज न्याय पंचायत में चौपाल आयोजित किया जायेंगा।
उन्होने बताया कि 13 जनवरी 2023 को ब्लाक सदर के न्याय पंचायत महसों, सांऊघाट के बायपोखर, बहादुरपुर के अगौना, हर्रैया के दिवाकरपुर, गौर के नरथरी, कप्तानगंज के नयकापार, परसरामपुर के नगर बहेरा, विक्रमजोत के चपिलांव, सल्टौआ गोपालपुर के पिपरा जप्ती तथा रुधौली के सुरूवारकला न्याय पंचायत में चौपाल आयोजित किया जायेंगा।
इसी क्रम में 20 जनवरी 2023 को ब्लाक सदर के जोगिया, सॉऊघाट के सॉऊघाट, कुदरहॉ के लालगंज, हर्रैया के अशोकपुर, गौर के बारडाड जगदीशपुर, दुबौलिया के दुबौलिया, परसरामपुर के रोहदा, विक्रमजोत के रानीगॉव, रामनगर के दुसायल तथा रूधौली के भितेहरा न्याय पचांयत में चौपाल आयोजित किया जायेंगा।तथा 27 जनवरी को ब्लाक सदर के रामपुर, बनकटी के पकड़ीचन्दा, बहादुरपुर के पोखरनी, हर्रैया के इन्दौली, गौर के कोइलपुर हथिनाश, कप्तानगंज के महराजगंज, परसरामपुर के परसरामपुर, विक्रमजोत के तालागॉव, रामनगर के रामनगर तथा रूधौली के महुआर न्याय पंचायत में चौपाल आयोजित किया जायेंगा।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता अभियान, चैंपियनों को किया सम्मानित

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)l मिशन शक्ति 0.5 के द्वितीय चरण और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…

2 hours ago

जिला कारागार व बालगृह का निरीक्षण, सुरक्षा और सुविधाओं पर प्रशासन सख्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों ने सोमवार को जिला कारागार और राजकीय…

2 hours ago

डिप्टी सीएम के औचक निरीक्षण में खामियां उजागर, सीएचसी फाजिलनगर को सुधारने के सख्त निर्देश

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सोमवार को जनपद भ्रमण के दौरान…

2 hours ago

संघर्ष से सफलता तक: कलेक्ट्रेट कर्मचारी बने असिस्टेंट कमिश्नर (सेल टैक्स)

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। देर रात घोषित पीसीएस-2024 के परिणाम ने गोरखपुर कलेक्ट्रेट को गर्व…

3 hours ago

शिलापट्ट अनावरण व मेधावी छात्रों के सम्मान के साथ वार्षिकोत्सव सम्पन्न

बरहज / देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l स्थानीय क्षेत्रान्तर्गत जी० एम० एकेडमी विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक…

3 hours ago

मिशन शक्ति, महिलाओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और घरेलू हिंसा से बचाव की दी जानकारी

कोपागंज ब्लाक के कोपा कोहना में लगी महिला चौपाल मऊ (राष्ट्र की परम्परा)पुलिस अधीक्षक के…

3 hours ago