देवरिया में नशे में धुत्त बुलडोजर चालक का कहर, दर्जनों बाइक और कारें क्षतिग्रस्त, इलाके में अफरा-तफरी


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।
उत्तर प्रदेश के देवरिया शहर में मंगलवार की देर शाम एक भयावह और सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया। परशुराम चौराहे से हनुमान मंदिर की ओर जा रहा एक हुंडई बुलडोजर, जिसके चालक के नशे में धुत्त होने की आशंका जताई जा रही है, ने सड़क किनारे खड़ी और चलती दर्जनों मोटरसाइकिलों सहित कई चार पहिया वाहनों को रौंद दिया। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुलडोजर तेज रफ्तार में अनियंत्रित होकर आगे बढ़ता रहा और रास्ते में जो भी वाहन सामने आया, उसे कुचलता चला गया। कई मोटरसाइकिलें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं, जबकि कुछ कारों को भी गंभीर नुकसान पहुंचा है। हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि कई लोगों को चोटें आई हैं।


घटना की सूचना मिलते ही शहर कोतवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू किया। वहीं, घटना स्थल पर हजारों की संख्या में लोग जमा हो गए, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर मार्ग को आंशिक रूप से बहाल कराया।


स्थानीय नागरिकों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि भारी मशीनों के संचालन में लापरवाही और नशे में वाहन चलाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से सख्त कार्रवाई नहीं की जा रही। यदि समय रहते बुलडोजर को नहीं रोका जाता, तो बड़ा जनहानि का हादसा हो सकता था।
फिलहाल पुलिस बुलडोजर को कब्जे में लेकर चालक से पूछताछ कर रही है। मेडिकल परीक्षण के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि चालक नशे की हालत में था या नहीं। प्रशासन ने मामले की गहन जांच के आदेश दे दिए हैं और दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की बात कही है।

Editor CP pandey

Recent Posts

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

13 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

24 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

24 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

3 days ago