चार बकायेदार हवालात में, एक की होगी कुर्की

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देशों के क्रम में बकायेदारों के विरुद्ध उप जिलाधिकारी, खलीलाबाद अजय कुमार त्रिपाठी के कड़े तेवर से तहसील क्षेत्र के दस बड़े बकायेदारों में से चार को हवालात की हवा खानी पड़ रही है। जबकि एक बकायेदार की सम्पत्ति कुर्क करने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। जिससे अन्य बकायेदारों में हड़कम्प मचा हुआ है ।
उप जिलाधिकारी के आदेश के अनुपालन में नायब तहसीलदार खलीलाबाद विजय कुमार गुप्ता ने शहरी क्षेत्र में तथा नायब तहसीलदार सेमरियावां हरे राम यादव ने सेमरियावां क्षेत्र के बड़े बकायेदारों से वसूली का अभियान प्रारंभ किया । उप जिलाधिकारी खलीलाबाद ने प्रत्येक मद के सभी बड़े बकायेदारों का विगत दिनों समीक्षा किया था। इन बकायेदारों से अभियान चलाकर वसूली किए जाने का निर्देश दिया था। इसी आदेश के अनुपालन में तहसील खलीलाबाद अन्तर्गत कोर्ट क्लेम के बकायेदारों शिव प्रसाद पुत्र राम धन ग्राम बरहटा को न्यायालय का बकाया धनराशि न जमा करने के कारण हवालात में निरुद्ध किया गया। इसी प्रकार विद्युत देय के बकायेदारों गणेश पुत्र सिद्धू, राम यादव निवासी दुर्गा मंदिर शहर खलीलाबाद को एक लाख 93 हजार 953 रुपए बकाया जमा न करने और बैंक देय के बड़े बकायेदारों पंकज सिंह पुत्र जयसिंह, निवासी सरौली दस लाख 39 हजार 525 रुपए जमा न करने के कारण हवालात में बंद किया गया। इसी प्रकार बैंक देय के एक अन्य बाकीदार मोहम्मद रिजवान पुत्र सलामुल्लाह, निवासी बरदहिया बाजार खलीलाबाद को बकाया 12 लाख रुपए व एक अन्य बकायेदार हरिनरायन पुत्र सीताराम ग्राम भरपुरवा तहसील खलीलाबाद द्वारा 2 लाख 25 हजार 949 रुपए जमा न किए जाने के चलते उनकी अचल सम्पत्ति कुर्क करने के लिए दिनांक 24 दिसम्बर 2022 को नोटिस जारी किया गया है।
उप जिलाधिकारी खलीलाबाद ने बताया कि इन बकायेदारों द्वारा यदि बकाया शीघ्र जमा नहीं किया गया तो अचल सम्पत्ति कुर्क करके अविलम्ब नीलामी की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में इसी तरह अभियान चलाकर बड़े बकायेदारों को हवालात में निरुद्ध किया जाएगा। उपजिलाधिकारी के कड़े रुख से क्षेत्र के अन्य बकायेदारों में हड़कंप मचा हुआ है ।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

1 hour ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

5 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

5 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

5 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

5 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

5 hours ago