डॉक्टरों ने जवाब दिया, बाबा से मांगी मन्नत और मिला बेटा

सोशल मीडिया से मिली सूचना, अधूरी मन्नत पूरी करने दौड़ी महिला

देवरिया में बुलडोजर कार्रवाई के बीच भावुक दृश्य: मजार टूटती देख रो पड़ी हिंदू महिला, बताया ‘बाबा की दुआ से मिला बेटा’


देवरिया (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। देवरिया जिले में मंगलवार को अब्दुल गनी शाह की मजार पर बुलडोजर कार्रवाई के दौरान एक ऐसा दृश्य सामने आया, जिसने मौके पर मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर दिया। ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया के बीच एक हिंदू महिला अचानक मजार पर पहुंची और टूटती मजार को देखकर फूट-फूट कर रोने लगी। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह अपने बेटे के जन्म को बाबा की दुआ का नतीजा मानती है और वर्षों पुरानी मन्नत पूरी करने आई थी।
महिला की पहचान रानी तिवारी के रूप में हुई है, जो देवरिया की रहने वाली और एक निजी विद्यालय में शिक्षिका हैं। रानी ने बताया कि शादी के कई वर्षों बाद भी जब संतान नहीं हुई तो डॉक्टरों ने उम्मीद छोड़ने की बात कह दी थी। इस दौर में वह मानसिक रूप से बेहद टूट चुकी थीं। उसी समय उनके साथ काम करने वाली एक सहकर्मी के सुझाव पर उन्होंने अब्दुल गनी शाह की मजार पर दुआ मांगी थी।

ये भी पढ़ें – सोशल मीडिया पर वायरल धमकी वीडियो से देवरिया में तनाव, विधायक की सुरक्षा बढ़ी

रानी के अनुसार, मन्नत के कुछ समय बाद उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। उन्होंने बेटे के जन्म के बाद मजार पर चादर चढ़ाने का वादा किया था, लेकिन पारिवारिक व्यस्तताओं और समय के अभाव में वह वादा पूरा नहीं कर सकीं। जब सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें मजार पर बुलडोजर कार्रवाई की सूचना मिली, तो वह बेचैन हो उठीं और तुरंत मजार पहुंच गईं।

ये भी पढ़ें – देवरिया में नशे में धुत्त बुलडोजर चालक का कहर, दर्जनों बाइक और कारें क्षतिग्रस्त, इलाके में अफरा-तफरी

मजार टूटने का दृश्य देखकर वह भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि यदि मन्नत अधूरी रह जाती तो जीवन भर इसका पछतावा रहता। इसके बाद उन्होंने मजार पर दुआ की और चादर चढ़ाने के लिए मौलवी को रकम दी। रानी ने कहा कि मजार पर कार्रवाई से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है, क्योंकि यह स्थान उनकी आस्था और विश्वास से जुड़ा रहा है।
यह घटना देवरिया में धार्मिक आस्था, मानवीय भावनाओं और प्रशासनिक कार्रवाई के टकराव की एक मार्मिक तस्वीर पेश करती है, जो लंबे समय तक चर्चा का विषय बनी रहेगी।

Editor CP pandey

Recent Posts

जूते खरीदने की जिद के बाद 12 वर्षीय शिवम की संदिग्ध मौत, निर्माणाधीन मकान की छत पर दुपट्टे से लटका मिला शव

फाइल फोटो महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में एक ऐसी घटना…

4 hours ago

पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन देवरिया स्थित शहीद…

4 hours ago

‘गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षा का भरोसा, बुजुर्गों से संवाद और बालिकाओं को किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनसंवाद को मजबूत बनाने के…

5 hours ago

भगदड़ की त्रासदी: आस्था, उत्सव और जनजीवन की सुरक्षा के लिए वैज्ञानिक भीड़ प्रबंधन जरूरी

लेखक: डॉ. सत्यवान सौरभ भीड़ प्रबंधन में चूक बन जाती है मौत का कारणभारत विविधताओं,…

6 hours ago

ट्रेन में रील बनाने वालों सावधान! तेज आवाज में मोबाइल चलाना पड़ सकता है भारी, रेलवे के सख्त रुख से बढ़ी चिंता

मोबाइल के स्पीकर पर गाने और वीडियो चलाने वालों के लिए चेतावनी, नियमों के उल्लंघन…

6 hours ago