क्षेत्राधिकारी उतरौला ने विवेचकों को लम्बित विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने की दी हिदायत

उतरौला/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस अधीक्षक बलरामपुर केशव कुमार द्वारा लम्बित विवेचनाओं के निस्तारण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी उतरौला उदय राज सिंह द्वारा सर्किल उतरौला के सभी थानो पर लम्बित विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण हेतु समस्त विवेचक गणों के साथ गोष्ठी की गई ।
सीओ ने विवेचकों को हिदायत देते हुए लम्बित विवेचनाओं का समय से निस्तारण करने व जनशिकायतों की सुनवाई कर तत्काल जाँच करने व विधिक निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिये गये ।

तथा अधिक समय से लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर देते हुए वांछित अभियुक्तों व वारंटियों की गिरफ्तारी करने, आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों एवं शिकायती प्रार्थना पत्रों का त्वरित निस्तारण, रात्रि में चौराहे,तिराहे पर चेकिंग करके अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने सहित अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन करने, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के तस्करों व क्रय विक्रय करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने, थाने के मालों का निस्तारण तथा महिला संबंधी अपराधों में त्वरित गति से कार्रवाई, विगत 10 वर्षो में घटित डकैती लूट नकबजनी पेशेवर हत्यारों व फिरोती हेतु अपहरण में संलिप्त पाये गये अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही,
गोवंश वध दुधारू पशुओं एवं गोवंश के अनाधिकृत परिवहन की घटनाओं के रोकने के सम्बन्ध में कार्यवाही
अवैध रुप से स्थापित लाउडस्पीकर तथा ध्वनि विस्तारक यंत्रो,मानकों के विरुद्ध ध्वनि प्रसारित करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही
सार्वजनिक स्थलों पर धार्मिक प्रकृति के अनाधिकृत निर्माण,अतिक्रमण हटाये जाने के सम्बन्ध में कार्यवाही क्षेत्र में साम्प्रदायिकता फैलाने वाले विद्वेष कारी असामाजिक तत्वों राष्ट्रविरोधी तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्यवाही
अवैध खनन, अवैध परिवहन के विरुध्द कार्यवाही
अवैध टैक्सी स्टैण्ड, बस स्टैण्डअवैध वाहनो के संचालन तथा अवैध वसूली एवं सडको पर अवैध अतिक्रमण करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही उपरोक्त अभियानो की समीक्षा के दौरान करने के भी निर्देश दिए गये।
इसके साथ ही शासन एवं उच्चाधिकारीगण द्वारा जारी आदेशों के अनुपालन एवं प्रचलित अभियानों के सम्बंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।

इस मौके पर उतरौला सर्किल के समस्त थानो के थाना प्रभारी व विवेचक, उपनिरीक्षक तथा अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

57 minutes ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

1 hour ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

1 hour ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

2 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

2 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

2 hours ago