अतिक्रमण हटाओ अभियान से अतिक्रमण कारियों में हड़कंप

उतरौला,बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा) अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत जिला प्रशासन के निर्देश पर बुधवार को उतरौला शहर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा के दोनों तरफ सड़क पर दुकानदारों द्वारा अपने दुकानों के आगे टीन टप्पर लगा कर किए गए अवैध कब्जे को हटवाया गया। उपजिलाधिकारी स्वप्निल यादव एवं क्षेत्राधिकारी उदय राज सिंह व कोतवाल संजय दूबे के नेतृत्व में घंटों चले इस अभियान के दौरान नालियों एवं सड़क की पटरी पर किए अतिक्रमण को जेसीबी से तोड़ा गया। बिजली के पोलों पर लगे होर्डिंग्स बैनर भी हटाए ग‌ए।इसके चलते अतिक्रमण कारियों में हड़कंप रहा।
बुधवार को नगर पालिका के श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहा पर अवैध कब्जाधारियों से कब्जा हटवाया गया। चौराहे पर तमाम दुकानदारों, गुमटी और ठेला, खोमचा वालों ने सड़क की पटरी पर अवैध कब्जा कर रखा था। पुलिस ने कब्जा हटवा कर दोनों पटरियों को खाली कराया। पुलिस ने बाजार के अंदर सड़क पर अवैध कब्जाधारी दुकानदारों, ठेले वालों और गुमटी वालों को सत्ता कब्जा हटाने की चेतावनी भी दी है। साथ ही नाला एवं फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। दुकानदारों को हिदायत देते हुए एसडीएम स्वप्निल यादव ने कहा कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कठोर कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। कुछ दुकानदारों ने अधिकारी के हाथ जोड़कर कुछ देर की मोहलत मांग स्वंयअतिक्रमण हटा लिया। एसडीएम ने बताया कि नगर अतिक्रमण मुक्त होने तक अभियान चलाया जाएगा। बिल्डिंग मटेरियल की दुकानों पर एक दिन का समय देते हुए कहा कि मोहलत के बाद पटरियां साफ नहीं हुई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों को आगाह किया कि दुकान के सामने अगर कोई ठेला, गुमटी या टीन टप्पर लगवाता है तो नगर पालिका प्रशासन उस पर कार्रवाई करेगी। अन्यथा की स्थिति में दोनों के ऊपर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

rkpnews@desk

Recent Posts

आरसेटी देवरिया में एसडीआर का औचक निरीक्षण, प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), देवरिया में आज एसडीआर दयाशंकर मिश्र…

2 hours ago

आरक्षण समेत विभिन्न मुद्दों पर 10 सितंबर को सवर्ण संगठन सौंपेंगे ज्ञापन

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। आरक्षण व्यवस्था में सुधार समेत विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज…

2 hours ago

गोरखपुर विश्वविद्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य, हर माह की पहली तारीख को मिलेगा वेतन

25 तक उपस्थिति सत्यापन और 28 तक वेतन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश, नई व्यवस्था…

2 hours ago

राष्ट्रीय लोक अदालत से मिलेगी त्वरित राहत, मऊ में प्री-ट्रायल बैठक में बनी रणनीति

12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत, मऊ में अधिकाधिक मामलों के निस्तारण की तैयारी मऊ…

2 hours ago

पनियरा ब्लॉक कार्यालय में प्रधानों का हंगामा, बीडीओ को कमरे में बंद कर किया प्रदर्शन

कमीशन मांगने और अभद्र व्यवहार के आरोपों को लेकर प्रधानों में आक्रोश, जांच की मांग…

2 hours ago

कानून के रखवाले कानून से ऊपर कैसे? सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी ने खड़े किए बड़े संवैधानिक सवाल

सुप्रीम कोर्ट का आदेश बनाम स्थानीय प्रशासन: न्यायिक आदेश की अवहेलना का जवाब कौन देगा?…

2 hours ago