
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
जनपद में स्थित स्प्रिंग साइन एकेडमी,खरजरवा में कक्षा नौ के छात्र एवं छात्राओं द्वारा कक्षा 10 के बच्चों के लिए गुड लक पार्टी का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रबंधक वकील सिंह ने मां सरस्वती को माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। उसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य राम सुमेर पांडे ने प्रबंधक महोदय को माल्यार्पण कर स्वागत किया। उसके बाद विद्यालय की छात्रा नैंसी सिंह ने कक्षा 10 की छात्रा खुशी सिंह को मंच पर बुलाया और उन्हें कुछ कहने के लिए कहा। इसी क्रम में विद्यालय की छात्राओं ने माॅ सरस्वती की वंदना की तथा संचालन पल्लवी पटेल ने किया।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के अध्यापक उग्रसेन शुक्ला शत्रुघ्न तिवारी संजय सिंह अध्यापिका उमा मिश्रा प्रियंका गुप्ता दीपिका तस्लीम तथा नौ वी की बच्चियों पलवी पटेल,नैंसी सिंह,श्रेया पांडे वंशिका प्रजापति ने अपनी बड़ी बहनों का स्वागत किया ।विद्यालय में आए सभी बच्चों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। अंत में विद्यालय के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने हाई स्कूल की बच्चियों तथा बच्चों को परीक्षा से सबंधित बातें बताई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम समापन की घोषणा की।
More Stories
घघरा नदी के किनारे बाढ़ क्षेत्र का दौरा करते उप जिला अधिकारी सिकंदरपुर एवं नायब तहसीलदार
करायल उपाध्याय के दिव्यांशु ने बढ़ाया क्षेत्र का मान, उत्तीर्ण की श्रेष्ठा परीक्षा
कार्ययोजना के अनुसार किया जाए कार्य- सीएमओ