देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, देवरिया के आरसेटी सभागार में जूनियर ब्युटी प्रेक्टिसनर (लघु उद्यमी) प्रशिक्षण के नए बैच का शुभारंभ हुआ। जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से 35 प्रशिक्षणार्थी इस बैच में शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत आरसेटी देवरिया के निदेशक विशाल गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण के साथ की। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण कम लागत में अधिक लाभ देने वाला है और स्वरोजगार के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।
संकाय सदस्य सोमनाथ मिश्रा ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं और युवाओं को सौंदर्य सेवाओं के क्षेत्र में कौशल प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। विनय शंकर मणि त्रिपाठी ने प्रतिभागियों को अनुशासन, समयबद्धता और प्रशिक्षण के दौरान सक्रिय भागीदारी के महत्व पर जोर दिया। कार्यालय सहायक अभिषेक कुमार तिवारी ने आरसेटी के नियमों और सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी।
यह 35 दिवसीय प्रशिक्षण 11 अगस्त से 20 सितंबर 2025 तक चलेगा। इसके बाद आरसेटी में कंप्यूटर अकाउंटिंग, जनरल ईडीपी और महिला सिलाई के प्रशिक्षण भी शुरू होंगे। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रतिभागी अपने क्षेत्र में जूनियर ब्युटी प्रेक्टिसनर के रूप में स्वरोजगार स्थापित कर सकेंगे।
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में राष्ट्रीय राजमार्ग 730 (NH-730) पर रविवार भोर करीब चार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरा-भीमपुरा मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार देर रात…
✍️ डा० कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’ ‘विद्या वाचस्पति’ जीवन सफ़र उनके लिए सुहावना है,जो…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। होली से पहले महराजगंज की महिलाओं को बड़ी राहत मिली। कलेक्ट्रेट…
अमेरिका-इजरायल हमलों के बीच अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के दावों ने ईरान की…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर…