Monday, February 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशन्यायिक उपजिलाधिकारी ने सभाला कार्यभार

न्यायिक उपजिलाधिकारी ने सभाला कार्यभार

उतरौला बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)।
न्यायिक उपजिलाधिकारी राकेश जयंत ने संभाला कार्यभार तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के साथ परिचय सम्मेलन किया। जिसमें न्यायिक उपजिलाधिकारी ने अपना परिचय देते हुए सभी अधिवक्ताओं को अपेक्षित सहयोग करने का आश्वासन दिया। अधिवक्ताओं ने भी उन्हें पूर्ण सहयोग करने का वचन दिया।उन्होंने अधिवक्ताओं को पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए कहा कि वह कभी भी उनके स्तर से हल होने वाली समस्या के बारे में उनसे मिलकर समस्या का समाधान कराएंगे उन्होंने कहा कि बार एवं बेंच के सहयोग से ही सारे काम सरल होते हैं।इस अवसर पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष प्रहलाद यादव,महामंत्री अमित श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष चंद्रभान मिश्रा,मार्कण्डेय मिश्रा, मोईद सिद्दकी,शमशाद बाबू,रामसूरत यादव,राजन श्रीवास्तव,निजामुदीन अंसारी,विनीश गुप्ता,अखिलेश यादव,शहबाज फजल खान,सुभाष वर्मा,रामदेव मौर्य,आशीष कसौधन, नीरज गुप्ता,सोनू गुप्ता,अजीत मौर्य,आदि अधिवक्ता मोजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments