Monday, February 16, 2026
Homeउत्तर प्रदेशन्यायाधीशगणों ने किया राजकीय बाल गृह का औचक निरीक्षण दिया सख्त दिशा...

न्यायाधीशगणों ने किया राजकीय बाल गृह का औचक निरीक्षण दिया सख्त दिशा निर्देश

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम ,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा राजकीय बाल गृह का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इन्द्रिरा सिंह द्वारा निर्देशित किया गया कि, परिसर को निरंतर स्वच्छ रखा जाये तथा बच्चों के खेलने की समुचित व्यवस्था की जायें जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। इसके साथ ही बच्चों के दिनचर्या में व्यायाम को भी रखा जाये जिससे बच्चे शारीरिक रूप से मजबूत रहें। उन्होने उनके पठन-पाठन के कार्य को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार दूबें द्वारा भोजन हेतु खाद्य सूची का निरीक्षण किया गया तथा भोजन में पौष्टिक आहार के साथ-साथ मीनू के अनुसार ही भोजन दिये जाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि राजकीय बालगृह देवरिया में कुल 40 बच्चें वर्तमान में उपस्थित पाये गये। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी ने बच्चों केे स्वास्थ सम्बन्धित समस्याओं तथा प्रपत्रो को व्यवस्थित रूप से करने के लिए कठोर निर्देश दिए। इस निरीक्षण में मुख्य रूप से अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश इन्द्रिरा सिंह, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अशोक कुमार दूबें, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मंजू कुमारी ,राजकीय बाल गृह देवरिया के प्रभारी अधीक्षक संजय नायक, व अन्य सम्बन्धित कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments