Thursday, January 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजेपी नड्डा, सीएम योगी आदित्यनाथ, भूपेंद्र चौधरी भाजपा के संगठनात्मक बैठक को...

जेपी नड्डा, सीएम योगी आदित्यनाथ, भूपेंद्र चौधरी भाजपा के संगठनात्मक बैठक को करेंगे संबोधित

20 दिसंबर/बुधवार को एनेक्सी भवन, गोरखपुर में दोपहर दो बजे से आहूत है बैठक

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
बैठक में क्षेत्र के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, मोर्चो के क्षेत्रीय अध्यक्ष होंगे शामिल।
बताते चलें कि बुधवार को एनेक्सी भवन गोरखपुर में भाजपा की अति महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आहूत की गई है। इस बैठक को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी संबोधित करेंगे।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय की अध्यक्षता में दोपहर दो बजे से बुलाई गई इस बैठक में गोरखपुर क्षेत्र के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, मोर्चो के क्षेत्रीय अध्यक्ष, गोरखपुर क्षेत्र में निवास करने वाले प्रदेश के पदाधिकारी और पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के प्रमुख शामिल होंगे। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पांडेय नवीन के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बुधवार की सुबह करीब 11 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर आयेंगे। सर्वप्रथम यहां से बस्ती जायेंगे, जहां सांसद खेल महाकुंभ में शामिल होंगे। बस्ती के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष एनेक्सी भवन पहुंचेंगे, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी के साथ भाजपा की संगठनात्मक बैठक को संबोधित करेंगे। इस बैठक के समापन के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गोरखपुर एयरपोर्ट जायेंगे और वहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments