बांसगांव तहसील के भ्रष्ट नायब तहसीलदार के स्थानांतरण पर क्षेत्रवासियों में हर्ष

बांसगांव/गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)
अखिल भारतीय भ्रष्टाचार निरोधक समिति की बांसगांव में जिला महासचिव दुर्गेश मिश्र की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में, बांसगांव तहसील के भ्रष्ट नायब तहसीलदार अभिषेक मिश्रा के स्थानांतरण पर हर्ष व्यक्त करते हुए शासन एवं प्रशासन के उचित निर्णय की सराहना की गई । उल्लेखनीय है कि उक्त नायब तहसीलदार द्वारा क्षेत्र में धन लेकर तमाम अनैतिक कार्य किया जा रहे थे जिसको लेकर क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त था। बैठक को संबोधित करते हुए पत्रकार विनय तिवारी ने बताया कि नायब तहसीलदार अभिषेक मिश्रा की तमाम गांव से शिकायतें मिल रही थी, कि उनके द्वारा विपक्षियों से रिश्वत लेकर गलत कार्य कराया जा रहे थे। शासन प्रशासन द्वारा उनको यहां से हटाकर अच्छा कार्य किया गया है। जिससे यहां की जनता अपने आप को सुरक्षित एवं शांति का अनुभव कर रही हैं। बैठक को संबोधित करते हुए दयाशंकर प्रसाद ने बताया, शासन प्रशासन के इस निर्णय से क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। बैठक में सर्वसम्मत से तहसील सहित अन्य विभागों में भ्रष्टाधिकारी एवं कर्मचारियों को चिन्हित कर शासन प्रशासन द्वारा सही समय पर उचित निर्णय लेकर आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की गई । बैठक में मुख्य रूप से राजेश कुमार, राजू पासवान, दया शंकर प्रसाद, विनय तिवारी, वेद प्रकाश, कृष्ण कुमार त्रिपाठी सहित दर्जनों लोगों ने भाग लिया।

rkpnews@desk

Recent Posts

प्रेस वार्ता में सरकार की प्राथमिकताओं पर रखेंगे स्पष्ट दृष्टिकोण

आगरा।(राष्ट्र की परम्परा)प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के माननीय मंत्री तथा जनपद प्रभारी…

1 minute ago

फर्जी SC/ST मुकदमे के विरोध में BSS परशुराम सेना का अल्टीमेटम, कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन

शीतला माता मंदिर परिसर में हुई संगठन की अहम बैठक, ब्राह्मण महापंचायत में एकजुटता की…

4 minutes ago

बलिया में पीएम आवास और ग्राम्य विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक: डीएम ने दिखाया सख्त रुख

लापरवाही पर वेतन से रिकवरी और नोटिस देने के आदेश बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बुधवार…

15 minutes ago

डायल-112 की फुर्ती बनी जीवनरक्षक, मौत के मुंह से खींच लाई दो जिंदगियां

भीषण सड़क हादसे में पीआरवी-6278 बनी देवदूत, ‘पीआरवी ऑफ द डे’ से सम्मानित गोरखपुर (राष्ट्र…

27 minutes ago

Sir Creek Alert: सर क्रीक में पाकिस्तान का बड़ा सैन्य जमावड़ा, असामरिक युद्ध की रणनीतिक तैयारी तेज

भारत–पाकिस्तान सीमा विवाद के बीच पाकिस्तान ने सर क्रीक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर सैन्य…

1 hour ago

बहराइच: सशस्त्र सीमा बल द्वारा लोहड़ी पर्व का उल्लासपूर्ण आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा परिसर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नानपारा स्थित 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) के मुख्यालय परिसर…

2 hours ago