पत्रकारों ने नेतृत्व को बताया संगठन की नई ताक़त

आज़मगढ़(राष्ट्र की परम्परा )
आइडियल पत्रकार संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को पुनः बहाल कर दिया गया है। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने प्रेस वार्ता में कहा कि संगठन की एकजुटता, पारदर्शिता और पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा ही हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय संयोजक पद को फिलहाल स्थगित रखा गया है, तथा इस पद पर की गई सभी नियुक्तियाँ तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई हैं।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय संरक्षक मकसूद अहमद आज़मी से विचार-विमर्श के उपरांत संगठन की मजबूती एवं गतिशीलता को बनाए रखने के लिए कुछ पदाधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। इसी क्रम में आज़मगढ़ जिले के वरिष्ठ पत्रकार, संपादक एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आफ़ताब आलम को संगठन का राष्ट्रीय प्रभारी नियुक्त किया गया है। वे कोषाध्यक्ष पद के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों का प्रभार भी संभालेंगे।राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं। उन्होंने पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि संगठन को देश का सबसे सशक्त पत्रकार संगठन बनाने में सभी साथी निरंतर सहयोग करेंगे,नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रभारी आफ़ताब आलम ने संगठन के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि “देश के पत्रकारों की आन-बान-शान और उनके स्वाभिमान की लड़ाई हमारी पहली जिम्मेदारी है। आज पत्रकार आर्थिक तंगी और अनेक समस्याओं से जूझ रहे हैं। संगठन बहुत जल्द राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में सरकार से ठोस मांगें उठाएगा। आइडियल पत्रकार संगठन देशभर के पत्रकारों की आवाज है, और उनकी हक़ की लड़ाई मजबूती से लड़ेगा।”,आजमगढ़ सहित देशभर के पत्रकारों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा के दूरदर्शी नेतृत्व और आफ़ताब आलम के समर्पण को संगठन की नई ताक़त बताते हुए शुभकामनाएँ दीं।

rkpnews@desk

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

17 hours ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

18 hours ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

18 hours ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago