खड़क सिंह के घर पहुंचे लेखपाल, मृत घोषित करने के मामले की जांच शुरू

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)

संपत्ति हड़पने की नीयत से अभिलेखों में खड़क सिंह को मृत घोषित किए जाने के गंभीर मामले में प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। रविवार को अवकाश के बावजूद हल्का लेखपाल ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव मझौलीराज के शंकरपुर स्थित खड़क सिंह के आवास पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। लेखपाल ने बताया कि वह रिपोर्ट तैयार कर शीघ्र ही एसडीएम को सौंपेंगे। गौरतलब है कि मझौलीराज नगर पंचायत निवासी खड़क सिंह पुत्र दशरथ वर्षों पूर्व रोजगार की तलाश में असम चले गए थे। वे वहीं अपने परिवार के साथ जीवन यापन कर रहे थे। खड़क सिंह का आरोप है कि एक दुर्घटना में घायल होने के बाद वह काफी समय तक गांव नहीं लौट सके, इसी बीच उनके सगे भाइयों ने तहसील कर्मचारियों की मिलीभगत से उन्हें परिवार रजिस्टर में मृत घोषित करा दिया और खतौनी में उनकी जमीन अपने नाम चढ़वा ली।

खड़क सिंह ने बताया कि जब वे स्वस्थ होकर गांव लौटे, तो न केवल उन्हें उनके पैतृक घर में घुसने से रोका गया, बल्कि भाइयों ने यह तक कह दिया कि “तू तो मर चुका है।” पीड़ित ने शुक्रवार को तहसील पहुंचकर एसडीएम दिशा श्रीवास्तव से मुलाकात की और आधार कार्ड व परिवार रजिस्टर की प्रति सहित कई दस्तावेज प्रस्तुत करते हुए न्याय की गुहार लगाई।

एसडीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल तहसीलदार को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए थे। निर्देश के अनुपालन में रविवार को लेखपाल ने गांव पहुंचकर स्थानीय लोगों और परिवारजनों से पूछताछ की। पीड़ित को उम्मीद है कि अब उसे न्याय मिलेगा और उसका नाम अभिलेखों में पुनः जीवित दर्शाया जाएगा। खड्ग सिंह के इस प्रकरण को राष्ट्र की परम्परा ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था ।

rkpnews@desk

Recent Posts

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

12 minutes ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

4 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

4 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

4 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

4 hours ago

मेले में बिछड़ी पांच वर्षीय बालिका को कोतवाली पुलिस ने परिजनों से मिलाया

महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…

4 hours ago