डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा देने का लिया संकल्प, भव्य समारोह में जुटे गणमान्य लोग
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म HAYA TV के दो वर्ष पूरे होने पर बुधवार शाम गिरहस्त प्लाजा में द्वितीय स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारिता, प्रशासन, पुलिस और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भाग लिया। इस दौरान पत्रकारिता एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों, पत्रकारों और विशिष्ट अतिथियों को प्रशस्ति पत्र तथा स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का आयोजन HAYA TV के आयोजक जाहिद इमाम और उनकी टीम की ओर से किया गया। समारोह में मऊ सहित आसपास के जनपदों से आए पत्रकारों और मीडिया प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी रहे। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार, जिला सूचना अधिकारी धर्मपाल सिंह, सीओ सिटी नितेश प्रताप सिंह, मरदह थाना प्रभारी अनिल सिंह, दक्षिणटोला थाना प्रभारी बसंत लाल, कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक परविन्द्र सिंह, सरायलखंसी थाना प्रभारी सहित पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।समारोह में HAYA TV की दो वर्षों की यात्रा, डिजिटल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और समाज में मीडिया की भूमिका पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में समाचारों को तेजी से आमजन तक पहुंचाने में डिजिटल मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनसरोकार पत्रकारिता के प्रमुख आधार हैं। मीडिया संस्थानों को इन मूल्यों को प्राथमिकता देते हुए समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए।मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों ने HAYA TV की टीम को दो वर्ष का सफल सफर पूरा करने पर बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि HAYA TV आने वाले समय में निष्पक्ष एवं विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से मऊ सहित पूरे उत्तर प्रदेश और देश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाएगा।समारोह के संरक्षक दुर्गा किंकर सिंह, संपादक कमलेश कुमार सिंह और आयोजक जाहिद इमाम ने अतिथियों, पत्रकारों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि HAYA TV का उद्देश्य जनसरोकार से जुड़े समाचारों को निष्पक्षता और विश्वसनीयता के साथ आमजन तक पहुंचाना है। टीम भविष्य में भी इसी उद्देश्य के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करती रहेगी।कार्यक्रम में पत्रकारों और डिजिटल मीडिया से जुड़े लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। सम्मान समारोह और अतिथियों के विचारों के बीच HAYA TV का द्वितीय स्थापना दिवस यादगार बन गया।
फोटो goo लखनऊ: (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) राजधानी लखनऊ में गुरुवार को तेज रफ्तार वंदे…
चिउरहा की बेसन निर्माण इकाई और फरेंदा रोड के प्रतिष्ठान में हुई जांच, प्रयोगशाला भेजे…
सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा के लिए पत्रकारों ने शासन से उठाई मांग गोरखपुर (राष्ट्र की…
रुपईडीहा बॉर्डर पर मादक पदार्थों की समस्या पर अधिकारियों से की चर्चा, जागरूकता अभियान चलाने…
लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन, मांगें पूरी नहीं होने पर धरने की चेतावनी…
19 निजी कंपनियों ने एक हजार से अधिक अभ्यर्थियों का लिया साक्षात्कार बहराइच (राष्ट्र की…