Categories: Newsbeat

नवरात्र पर मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग की नजर, बेसन-घी के नमूने भरे

चिउरहा की बेसन निर्माण इकाई और फरेंदा रोड के प्रतिष्ठान में हुई जांच, प्रयोगशाला भेजे गए नमूने

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। नवरात्र पर्व के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को विभागीय टीम ने चिउरहा स्थित बेसन निर्माण इकाई और फरेंदा रोड के एक प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया। इस दौरान बेसन और ज्ञान ब्रांड घी के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ के आदेश तथा जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रभारी सहायक आयुक्त (खाद्य)-II केके उपाध्याय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने कार्रवाई की। टीम ने सबसे पहले चिउरहा स्थित रूचि एग्रो प्रोडक्ट की बेसन निर्माण इकाई का निरीक्षण किया। यहां निर्माण प्रक्रिया, साफ-सफाई, खाद्य सामग्री के रखरखाव और निर्धारित मानकों के अनुपालन की जांच की गई। इसके बाद बेसन का नमूना संग्रहित कर सील किया गया और प्रयोगशाला भेज दिया गया।इसके बाद टीम फरेंदा रोड स्थित अशोक इंटरप्राइजेज पहुंची। यहां खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया गया। टीम ने प्रतिष्ठान से ज्ञान ब्रांड घी का नमूना भी संग्रहित किया। दोनों नमूनों की प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी गुणवत्ता के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।नवरात्र के दौरान व्रत में इस्तेमाल होने वाली खाद्य सामग्री की मांग बढ़ जाती है। ऐसे में मिलावट की आशंका को देखते हुए विभाग ने खाद्य कारोबारियों पर निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य पदार्थों का सुरक्षित भंडारण करने, स्वच्छता बनाए रखने और निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मिलावटी, दूषित अथवा मानकविहीन खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जांच टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंकित सिंह और हिमांशु जयंत शामिल रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

वंदे भारत हादसे में बाल-बाल बचे यात्री, गाय से टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त हुआ ट्रेन का अगला हिस्सा

फोटो goo लखनऊ: (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) राजधानी लखनऊ में गुरुवार को तेज रफ्तार वंदे…

9 minutes ago

60 वर्ष की उम्र के बाद पत्रकारों को मिले पेंशन का लाभ

सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा के लिए पत्रकारों ने शासन से उठाई मांग गोरखपुर (राष्ट्र की…

45 minutes ago

सीमा पर बढ़ती नशाखोरी पर अपराध निरोधक समिति ने जताई चिंता

रुपईडीहा बॉर्डर पर मादक पदार्थों की समस्या पर अधिकारियों से की चर्चा, जागरूकता अभियान चलाने…

50 minutes ago

शिक्षक समस्याओं के समाधान को लेकर महासंघ और वित्त एवं लेखाधिकारी के बीच वार्ता

लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण का आश्वासन, मांगें पूरी नहीं होने पर धरने की चेतावनी…

54 minutes ago

रोजगार मेले में 536 अभ्यर्थियों का चयन, विधायक ने बांटे नियुक्ति पत्र

19 निजी कंपनियों ने एक हजार से अधिक अभ्यर्थियों का लिया साक्षात्कार बहराइच (राष्ट्र की…

58 minutes ago

HAYA TV के स्थापना दिवस पर पत्रकारों व अधिकारियों का सम्मान

डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा देने का लिया संकल्प, भव्य समारोह में जुटे गणमान्य लोग…

1 hour ago