Saturday, February 21, 2026
Homeआजमगढ़आई जे ए द्वारा किया गया पत्रकार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का...

आई जे ए द्वारा किया गया पत्रकार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
आइडियल जनरलिस्ट संगठन के तहसील सदर इकाई आजमगढ़ द्वारा पत्रकार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन संगठन के विधिक सलाहकार एडवोकेट अमरेंद्र राय के आवास हर्रा की चुंगी पर संपन्न हुआ.
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार पाण्डेय, कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में संगठन के जिला अध्यक्ष विवेकानंद पाण्डेय और विशिष्ट अतिथि के रूप में अरुण पाठक प्रधान संपादक सत्य शेष और समाजसेवी वेद प्रकाश पाण्डेय उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार रामनरायन राय उर्फ बबलू राय के द्वारा किया गया। गोष्ठी एवं सम्मान समारोह में उपस्थित सदर तहसील के नये अध्यक्ष कासिम खान, सदस्य के रूप में इम्तियाज़ खान, मुजाहिद शेख, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष शिखा रावत, तथा सगड़ी तहसील के सदस्य निखिल कुमार को संगठन द्वारा अंग वस्त्रम और सम्मान पत्र तथा मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में जिला अध्यक्ष और प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव द्वारा सदर तहसील के अध्यक्ष कासिम खान द्वारा उपस्थित वेद प्रकाश पाण्डेय वरिष्ठ समाजसेवी तथा अरुण पाठक प्रधान संपादक सत्य शेष एवं मनोज पाण्डेय नव नियुक्त आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश मंत्री को भी अंग वस्त्रम और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख राष्ट्रीय सचिव संजय कुमार पाण्डेय द्वारा संगठन की मजबूती के लिए और पत्रकारों को बताया गया कि संगठन पत्रकारों के सुख-दुख में हमेशा तत्पर रहेगा लेकिन पत्रकारों का अपना क्या दायित्व है, इसके बारे में उन्होंने बखूबी समझाया इसी कड़ी में जिला अध्यक्ष विवेकानंद पाण्डेय द्वारा भी अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में पत्रकारों को हर संभव हर तरह की मदद करने की बात कही गई, जिससे मौके पर उपस्थित पत्रकारों में खुशी का माहौल व्याप्त था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments