Tuesday, March 3, 2026
Homeमहाराष्ट्रपत्रकार जीवन तांबे समाज भूषण पुरस्कार से हुए सम्मानित

पत्रकार जीवन तांबे समाज भूषण पुरस्कार से हुए सम्मानित

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। वरिष्ठ पत्रकार जीवन तांबे को महाराष्ट्र सरकार द्वारा डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर समाज भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया।यह पुरस्कार राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाठ द्वारा मुंबई के यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान सभागार में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया। बता दें कि वरिष्ठ पत्रकार जीवन तांबे पिछले 25 वर्षों से छात्र संगठनों और सामाजिक क्षेत्र में काम कर रहे हैं।उन्होंने छात्रों की समस्याओं और छात्र छात्रावासों की समस्याओं को लेकर आंदोलन चलाया है।
तांबे पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं और उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से कई समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, अंधविश्वास उन्मूलन, झुग्गी-झोपड़ियों की समस्याओं और झुग्गी-झोपड़ियों के उजाड़ने के बाद बेघर लोगों के संघर्ष जैसे विभिन्न मुद्दों को अपने समाचार के माध्यम से दुनिया के सामने रखने की कोशिश की है। उनके कार्यों को संज्ञान में लेते हुए महाराष्ट्र सरकार ने तांबे को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर समाज भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments