जर्नलिस्ट क्लब देवरिया ने हत्यारों की गिरफ्तार की मांग करते सौंपा ज्ञापन

5 करोड़ की सहायता राशि व एक सरकारी नौकरी की किया राज्यपाल से मांग

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जर्नलिस्ट प्रेस क्लब देवरिया ने सीतापुर जिले के दैनिक जागरण के निर्भीक व निडर पत्रकार स्व.राघवेंद्र वाजपेयी के हत्यारों को गिरफ्तार करने व पीड़ित परिवार को पांच करोड़ रुपये आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग । सीतापुर जिले में दैनिक जागरण के निर्भीक व निडर पत्रकार स्व.राघवेंद्र वाजपेयी की बदमाशों ने आठ मार्च 2025 को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। स्व. राघवेंद्र वाजपेयी सीतापुर जिले के महोली तहसील के विकास नगर के रहने वाले थे। निष्पक्ष पत्रकार के रूप में उन्होंने पहचान बनाई थी। उन्होंने पिछले दिनों धान खरीद में गड़बड़ी व जमीन खरीद में स्टांप चोरी के मामले को भी उजागर किया था। जिसके कारण वह माफिया व बदमाशों के निशाने पर थे। उनकी हत्या से पूरे प्रदेश व देश के पत्रकारों में गहरी नाराजगी है। यह घटना स्तब्ध करने वाली है। हम सभी पत्रकार इस घटना की कड़ी शब्दों में निंदा करते हैं। जिला अधिकारी देवरिया दिव्या मित्तल के माध्यम से देवरिया जिले के हम सभी पत्रकार प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि, हत्यारों को फांसी हो। ,पीड़ित परिवार को पांच करोड़ रुपये आर्थिक सहायता दिया जाए।,एक आश्रित को सरकारी नौकरी दी जाए।,घटना के लिए दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई हो।,प्रदेश में पत्रकारों का उत्पीड़न रोका जाए और उन्हें सुरक्षा प्रदान किया जाए। पत्रकारों ने मांग पत्र देते हुए कहा कि हमारी मांगों के संबंध में अपने स्तर से उचित कार्रवाई करने का कष्ट करें। जिससे प्रदेशभर के पत्रकार खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।इस मांग पत्र की प्रतिलिपि,अध्यक्ष, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग,
फरीदकोट हाउस, कोपरनिकास मार्ग, नई दिल्ली 110001,अध्यक्ष, भारतीय प्रेस परिषद,सूचना भवन, 8 सीजीओ, कांप्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली 110003,मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ,गृह सचिव, उतर प्रदेश शासन, लखनऊ आदि को भी प्रेषित किया गया ।

rkpnews@desk

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

8 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

8 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

8 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

8 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

9 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

12 hours ago