Tuesday, March 3, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने सरहदी क्षेत्रो में किया मार्च

एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने सरहदी क्षेत्रो में किया मार्च

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्राधिकारी नौतनवां जयप्रकाश त्रिपाठी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने नोमेंस लैंड सहित सरहदी गांवों में पैदल मार्च कर लोगों को कराया सुरक्षा का एहसास। परसा मलिक पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने रविवार को थाना क्षेत्र के क्रिटिकल मतदान केन्द्रों सहित, संवेदनशील ग्राम पंचायतों में संयुक्त टीम द्वारा पैदल गस्त किया गया है। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेहरा ,अहिरौली, सेवतरी, झिंगटी, मर्यादपुर पड़ौली सहित कई गांवों में पैदल गस्त कर लोगों को भयमुक्त होकर लोकतंत्र के महापर्व में अधिक से अधिक मतदान करने का विश्वास दिलाया। इस दौरान थानाध्यक्ष परसा मलिक प्रिंस कुमार, चौकी प्रभारी सेवतरी अमित सिंह, उपनिरीक्षक अनील सिंह, हेड कांस्टेबल संदीप कुमार भारती, चन्द्र शेखर मौर्य, अमरजीत कुमार सहित एसएसबी के सैकड़ों जवान मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments