Saturday, February 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस व एसएसबी के संयुक्त टीम ने जनपदीय स्मैक तस्कर को किया...

पुलिस व एसएसबी के संयुक्त टीम ने जनपदीय स्मैक तस्कर को किया गिरफ्तार

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। रूपईडीहा पुलिस और एसएसबी की टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया उसके पास से 22 लाख कीमत की स्मैक बरामद की है। पुलिस ने उसे एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया,पुलिस अधीक्षक बहराइच वृन्दा शुक्ला के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी व मादक पदार्थो की तस्करी पर रोकथाम एवं मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले अपराधियो की धरपकड़ के सम्बन्ध मे चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा शमशेर बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम चौकी इंचार्ज बाबागंज उपनिरीक्षक रामगोविन्द वर्मा मय हमराह पुलिस बल व एसएसबी द्वारा बुधवार को दोपहर चौरी कुटीया जाने वाले रास्ते बाबागंज के पास से अभियुक्त अनीश अहमद पुत्र जमील अहमद उम्र लगभग 30 वर्ष निवासी इमामगंज थाना खैरीघाट को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments