ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सदर तहसील में सुनी फरियादियों की समस्या

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l सदर तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान तहसील दिवस, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर नेहा बंधु की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, आए हुए फरियादियों की समस्याओं को बारी-बारी से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सुना। संबंधित को निराकरण करने का निर्देश दिया। शासन के निर्देश पर प्रत्येक महीने के सप्ताह के पहले शनिवार को तीसरे शनिवार को संपूर्ण समाधान आयोजित कर एक छत के नीचे आए हुए, समस्त फरियादियों की समस्याओं का निराकरण समस्त विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में निस्तारित करने का निर्देश है, जिसके अनुपालन में सदर तहसील सभागार में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर नेहा बंधु ने आए हुए प्रत्येक फरियादियों से बारी-बारी उनके समस्याओं को सुनकर, निराकरण करने का निर्देश दिया। जिनका सहयोग सदर तहसीलदार विकास कुमार सिंह, नायब तहसीलदार वशिष्ठ वर्मा, नायब तहसीलदार विकास कुमार, नायब तहसीलदार देवेंद्र कुमार यादव, नायब तहसीलदार अरविंद कुमार, सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण कर रहे थे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नेहा बंधु ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि किसी भी फरियादी को बार-बार किसी भी ऑफिस का चक्कर ना लगवाए, उनकी समस्याओं का समाधान गुण दोष के आधार पर त्वरित निस्तारित किया जाए जिससे फरियादी को बार-बार किसी ऑफिस में ना आना पड़े, अगर किसी भी कर्मचारी या अधिकारी द्वारा किसी भी फरियादी को बार-बार ऑफिसों का चक्कर लगवाया जाता है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को संपूर्ण समाधान तहसील दिवस में अधिकतर मामले जमीनी विवाद तथा पारिवारिक विवाद के आए हुए थे, जमीनी विवाद के मामले में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजस्व तथा पुलिस की टीम मौके पर रवाना कर जमीनी विवाद को समाप्त करने का निर्देश दिया। तहसील सभागार में ऐसे भी मामले आए थे जिन मामलों का न्यायालय में मामला विचाराधीन है। लेकिन फरियादी तहसीलों में आकर अपना व संबंधित अधिकारियों का समय बर्बाद करने का कार्य कर रहे, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने ऐसे मामलों में कहा कि पहले न्यायालय से अपना वाद निस्तारित कराएं उसके बाद तहसील या हमारे कार्यालय में आकर मामले का निस्तारण कराए। शनिवार को जिन मामलों का निस्तारण नहीं हो सका उस मामले में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने संबंधित को कहा कि, अगले तहसील दिवस से पूर्व सभी मामलों का निस्तारण हो जाना चाहिए, अगर किसी मामले में निस्तारित मामला नहीं होता है तो किन कारणों से मामला निस्तारित नहीं हो रहा है उसका उल्लेख जरूर किया जाए।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पेट्रोल-डीजल की कमी न होने दें: डीएसओ ने ऑयल कंपनियों को दिए सख्त निर्देश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Gorakhpur जनपद में पेट्रोल-डीजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित…

3 hours ago

बेमौसम बारिश में टूटा नाला, नगर आयुक्त ने दिए तत्काल मरम्मत के निर्देश

क्वालिटी से समझौता नहीं होगा, गोलघर–कलेक्ट्रेट चौराहे के कार्यों की जांच के आदेश गोरखपुर (राष्ट्र…

3 hours ago

लोकतंत्र की हत्या! शांतिपूर्ण प्रदर्शन से पहले सपा नेता विजय प्रताप यादव हाउस अरेस्ट

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Deoria जनपद के बरहज विधानसभा क्षेत्र में उस…

3 hours ago

ब्रह्म ज्ञान: संस्कार और विज्ञान के बीच सेतु

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Maharajganj में आयोजित एक वैचारिक विमर्श में यह…

9 hours ago

सोशल मीडिया, हेट स्पीच और कानून : 2026 के ऐतिहासिक फैसले का बड़ा संदेश

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बनाम हेट स्पीच : डिजिटल युग में कानून, लोकतंत्र और सामाजिक संतुलन…

10 hours ago

बलिया में पीपा पुल टूटा, तत्परता से 5 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के Ballia जनपद के माल्देपुर क्षेत्र में बुधवार को…

12 hours ago