पशु चिकित्सालयों की बदहाली पर संयुक्त प्रतिनिधि मंडल ने जताई चिंता, त्वरित सुधार की मांग

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को राष्ट्रीय समानता दल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप कुशवाहा, सपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हरेराम आर्य एवं सुरेंद्र बौद्ध (आरएमबीयस) के नेतृत्व में एक संयुक्त प्रतिनिधि मंडल ने पशु चिकित्सालय सलेमपुर पहुंचकर पशुपालकों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन उपस्थित अधिकारी को सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने बदहाल पशु चिकित्सा सेवाओं के तत्काल निराकरण की मांग की।

प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप कुशवाहा ने बताया कि सलेमपुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत पशुपालन विभाग की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। उप पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सलेमपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कई पशु चिकित्सालय और पशु सेवा केंद्र वर्षों से कर्मचारियों एवं संसाधनों के अभाव में बंद पड़े हैं या नाम मात्र की सेवाओं के सहारे संचालित हो रहे हैं।

प्राप्त विवरण के अनुसार पशु चिकित्सालय सलेमपुर में वर्तमान में फार्मासिस्ट की तैनाती नहीं है। पशु सेवा केंद्र पुरैना में पशुधन अधिकारी का पद रिक्त है, जिससे केंद्र ड्रेसर के भरोसे चल रहा है। वहीं जमुआ, निजामाबाद, अनुआपर (पिवकोल), छत्रपुरा एवं मझौली स्थित पशु सेवा केंद्र वर्षों से संसाधनों और कर्मचारियों के अभाव में बंद पड़े हैं। उप पशु चिकित्सालय सोहनाग में केवल अनुचर के सहारे कार्य किया जा रहा है, जहां न तो पशुधन अधिकारी हैं और न ही फार्मासिस्ट।

इन हालातों के चलते क्षेत्र के पशुपालकों को समय पर उपचार, टीकाकरण एवं अन्य आवश्यक पशु चिकित्सा सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं, जिससे पशुपालन कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

इस मौके पर राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप कुशवाहा एवं सपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हरेराम आर्य ने प्रदेश सरकार और पशुपालन विभाग से मांग की कि वर्षों से बंद पड़े सभी पशु सेवा केंद्रों को तत्काल प्रभाव से चालू किया जाए, रिक्त पदों पर शीघ्र पशुधन अधिकारी, फार्मासिस्ट एवं अन्य आवश्यक कर्मचारियों की नियुक्ति की जाए तथा ग्रामीण पशुपालकों को सुचारु एवं सुलभ पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी पशुपालकों के हित में आंदोलन करने को विवश होगी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

Deoria News: निषादराज गुह्य जयंती पर गूंजे सामाजिक उत्थान के स्वर, श्रीराम-निषाद मित्रता बताई अनुकरणीय

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभु श्रीराम के परम मित्र व श्रृंगवेरपुर के महाराजा निषादराज गुह्य…

27 minutes ago

डीएम दिव्या मित्तल की सख्ती: शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)l जनपद की बरहज तहसील में सोमवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस…

8 hours ago

कुशीनगर हॉकी प्रतियोगिता में रोमांच चरम पर, 24 मार्च को फाइनल मुकाबला

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से आयोजित…

9 hours ago

नवरात्रि पर बेटी बचाओ अभियान: नुक्कड़ नाटक से जागरूकता का सशक्त संदेश

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन के 9 वर्ष पूर्ण होने…

9 hours ago

बाल लीलाओं के रस में सराबोर हुआ भक्तों का मन

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के पथरा बाजार क्षेत्र के गौरी पाठक स्थित श्री राम…

9 hours ago

साइबर जागरूकता कार्यशाला में डिजिटल सुरक्षा पर जोर, पुलिस लाइन निर्माण की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों के मद्देनजर जनपद औरैया में…

9 hours ago