26 वर्ष बाद घर लौटे जिलाजीत मौर्य, खुशी से छलक पड़े परिजनों के आँसू

आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)। बरदह थाना क्षेत्र के गोठांव गांव निवासी जिलाजीत मौर्य पुत्र सोभनाथ मौर्य 35 वर्ष की आयु में गांव में हो रही पूजा देखने के लिए 1 जून 1996 में घर से निकले, और वहीं से वह लापता हो गए। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की लेकिन कहीं पता नहीं चला । उनके गायब होने का एक कारण यह भी बताया जा रहा है कि, जिलाजीत मौर्य बचपन से ही गूंगा थे और इनकी शादी भी नहीं हुई थी। इनके पिताजी की वर्तमान में मृत्यु हो चुकी है। करीब 3 महीने पहले शोसल मीडिया से पता चला कि, यह अमेठी जिले में कहीं पर हैं। उसके बाद परिजनों ने तत्काल वहां जाकर पता किया तो वहां से पता चल कि वह कहीं चले गये, फिर भी परिवार प्रयासरत रहा। उसके बाद धीरे-धीरे यह पता चला कि रायबरेली जनपद के हटवा गांव के प्रधान शिवेंद्र सिंह के यहां रह रहे हैं। ग्राम प्रधान शिवेंद्र सिंह भी जिलाजीत के घर का पता करने के प्रयास करते रहे। अन्ततः प्रयास रंग लाया और 13 दिसंबर को परिजन उक्त ग्राम प्रधान के घर पहुंचे, जहां पर उनको देखकर परिजनों की आखों से खुशी के आंसू छलक आये। वह भी अपने परिजनों को पहचान कर रोने लगे। घर से निकले परिजन चंद्रशेखर, प्रभाकर मौर्य, सुधाकर, अंगद मौर्य, रोहित, सत्य भूषण मौर्य, बेचन विश्वकर्मा, अभिषेक मौयर्, दिव्यांशु आदि का शिवेंद्र सिंह ने मान सम्मान किया। परिजन जिलाजीत मौर्य को अपने घर बरदह थाना क्षेत्र के गोठांव गांव में मंगलवार की रात 11.30 पर लेकर आए। उनके घर पहुँचते ही उनको देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

Kota Student Suicide: कोटा में यूपी के छात्र की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

कोटा (राष्ट्र की परम्परा)। राजस्थान के कोटा शहर में एक बार फिर कोचिंग छात्र की…

32 minutes ago

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार और चुनाव आयोग से मांगी चुनाव की तारीख

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव कराने में हो रही देरी को…

36 minutes ago

Muzaffarpur Hospital Fire: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के ICU में भीषण आग, 3 मरीजों की मौत, कई गंभीर

मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में गुरुवार तड़के एक निजी अस्पताल के…

41 minutes ago

अग्निकांडों से सबक: कब जागेगा सुरक्षा तंत्र और जवाबदेही का सिस्टम?

अग्निकांडों से सीख: यह केवल एक व्यक्ति या संस्था की नहीं बल्कि पूरे तंत्र की…

10 hours ago

ग्रामीण खिलाड़ियों के सपनों को मिला नया मैदान, सिरसी में मिनी स्टेडियम निर्माण पूरा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के विकास खंड हैसर बाजार स्थित ग्राम पंचायत…

11 hours ago