आजमगढ़ जिले की सड़कों पर दौड़ रहा है हेलिकाप्टर

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा)
इस समय एक हेलीकाप्टर उड़ने के बजाए आजमगढ़ जिला की सड़कों पर सरपट दौड़ रहा है। सोसल मीडिया पर इन दिनों इसका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है। हेलीकाप्टर रूपी कार के रूप में रंग बिरंगी लाइटों से जगगमग, इस वाहन को एक बढ़ई ने बनाया है। वैवाहिक कार्यक्रम में इस गाड़ी की डिमांड तेजी से हो रही है। तरवां थाना क्षेत्र के पकड़ी कला गांव निवासी सलमान और शमीम ने इंटर तक ही पढ़ाई करने के बाद बढ़ईगिरी का काम शुरू किया। निजी संसाधनों से कबाड़ के सामानों से एक कार को हेलीकाप्टर में बदल दिया। सुंदर लाइटों से इसे तैयार किया, जो बरातों की शोभा बढ़ा रहा है। इस हेलीकाप्टर कार में चालक सहित चार लोग बड़े आराम से बैठ सकते हैं। दोनों भाइयों द्वारा बनाए गए इस हेलीकाप्टर की डिमांड भी काफी है। विवाह में इसकी बुकिंग तेजी से हो रही है। बुकिंग चार से आठ हजार के बीच होता है। सलमान और शमीम ने अपनी इस नई इजाद को टाटा की नैनो पर बनाया है। जिस पर तीन लाख रुपये का खर्च आया है। सलमान ने बताया कि, उन्हें इस हेलीकाप्टर कार को बनाने के लिए बिहार से जारी एक वीडियो के जरिए चैलेंज किया गया था। बस वह चैलेंज पूरा करने में जुट गए और कार पर ही हेलीकाप्टर बना डाला।

rkpnews@somnath

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

1 day ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

1 day ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago