डॉक्टर ने किया पत्नी का कत्ल

डॉक्टर अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद शव को बक्से मे रखकर ले गया 345 किलोमीटर दूर

लखीमपुर खीरी (राष्ट्र की परम्परा)
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बहादुर नगर में महिला डॉक्टर की हत्या कर, आरोपी पति व अन्य ने चुपचाप हापुड़ के रास्ते, गढ़मुक्तेश्वर जाकर शव का दाह संस्कार कर दिया। इसके बाद घटना की गुमशुदगी दर्ज करा दी। वहीं पुलिस भी गुमशुदगी का मामला दर्ज कर मोबाइल लोकेशन ट्रेस करती रही। मृतका डॉक्टर के पिता शिवराज शुक्ल निवासी रायपुर थाना ईसानगर ने एसपी से मुलाकात की। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने पति और ससुर को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। मूल रूप से ईसानगर थाना इलाके के रायपुर गांव निवासी शिवराज शुक्ला (गोंडा डीएम के ओएसडी) वर्तमान निवासी सी/4 हाउसिंग कॉलोनी सिविल लाइंस गोंडा ने अपनी पुत्री वंदना की शादी फरवरी 2014 में मोहल्ला बहादुर नगर निवासी गौरीशंकर अवस्थी के पुत्र आशुतोष अवस्थी के साथ की थी। दोनों पति-पत्नी पेशे से डॉक्टर थे। बताते हैं कि 26 नवंबर 2022 की शाम पांच बजे, पति-पत्नी में विवाद हुआ तो पति आशुतोष अवस्थी ने पत्नी वंदना को डंडे से पीटकर धक्का दे दिया जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी आशुतोष अवस्थी और उसके पिता गौरीशंकर अवस्थी ने मिलकर मृतक के शव को घर पर मौजूद बक्से में रख दिया और 27 नवंबर 2022 को रेलवे स्टेशन के पास से एक मेटाडोर और दो मजदूरों को किराए पर लेकर शव को गढ़मुक्तेश्वर ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, मृतक के पिता शिवराज शुक्ला ने 28 नवंबर की रात को अपनी बेटी से बात करनी चाही, तो मोबाइल स्विच ऑफ आया। इससे उन्होंने भी दामाद से बात की तो उसने वंदना के घर से चले जाने की बात बताई। इसके बाद मृतक के पति आशुतोष अवस्थी ने 29 नवंबर 2022 को कोतवाली में गुमशुदगी की सूचना दी। दो दिन बाद पुलिस ने एक दिसम्बर को रिपोर्ट दर्ज की। फिर कई दिनों तक वंदना के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करती रही। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी पिता-पुत्र का भी दो दिन तक मोबाइल बंद रहा था, जिसके बाद पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो मामले की परतें खुलकर सामने आ गईं। प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि दोनों पति-पत्नी अपने अस्पताल गौरी चिकित्सालय (जल भवन के पास ग्राम बाजपेयी सीतापुर रोड पर है) पर प्रैक्टिस करते थे। मार्च 2018 में आरोपी आशुतोष अवस्थी छत से गिर गया था, जिससे उसके पीठ की नस दब गई थी। मृतक ने 2020 में टेस्ट ट्यूब बेबी तकनीक से जुड़वा बच्चों कृष्णा और आराध्या को जन्म दिया था। इसके बाद से पति-पत्नी में आए दिन विवाद होता था। 26 नवंबर 2022 की शाम पांच बजे दोनों में विवाद हुआ था, तभी वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने मृतक के पिता शिवराज शुक्ल की तहरीर पर आरोपी पति आशुतोष अवस्थी, ससुर गौरी शंकर अवस्थी, विमलेश अवस्थी पत्नी गौरी शंकर अवस्थी, निशा अवस्थी पत्नी वीरेंद्र कुमार शुक्ला ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा और बालिकाओं को किया जागरूक देवरिया…

28 minutes ago

बारिश में तालाब बन जाता है आंगनबाड़ी परिसर, कीचड़ से जूझ रहे नौनिहाल

सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट कीचड़ के दलदल में आंगनबाड़ी केंद्र, मासूमों की राह हुई मुश्किल;…

49 minutes ago

जनसेवा का नया फॉर्मूला: कार में बैठिए, समस्या सुनिए और रिपोर्ट बनाइए!

हर विधायक को कार और 75 हजार रुपये! जनसेवा का नया मॉडल या सुविधा का…

1 hour ago

बंगाल में फिर हिली धरती: मुर्शिदाबाद में 3.7 का भूकंप, लोगों में बढ़ी चिंता

मुर्शिदाबाद में देर रात भूकंप के झटके, 3.7 रही तीव्रता; दहशत में घरों से बाहर…

2 hours ago

झामुमो के समर्पित नेता सुदिव्य कुमार नहीं रहे, हेमंत सोरेन ने बताया ‘बड़े भाई’ जैसा रिश्ता

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड सरकार के मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ…

2 hours ago

भारत का नया ग्लोबल पावर गेम: पैसा, बाजार, अंतरिक्ष और ब्रिक्स से 2047 की तैयारी

भारत की नई वैश्विक आर्थिक छलांग: पूंजी, अंतरिक्ष, विदेशी मुद्रा और ब्रिक्स के सहारे विजन…

2 hours ago