Wednesday, February 4, 2026
Homeझारखंडझारखंड की दिव्यांग महिला क्रिकेट टीम रांची से भोपाल रवाना, उमंग नेशनल...

झारखंड की दिव्यांग महिला क्रिकेट टीम रांची से भोपाल रवाना, उमंग नेशनल ट्रॉफी में दिखेगा दम

रांची (राष्ट्र की परम्परा)। दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया एवं उमंग फाउंडेशन द्वारा आयोजित डिसेबल्ड क्रिकेट वूमेन्स उमंग नेशनल ट्रॉफी चैंपियनशिप 2025 में भाग लेने के लिए झारखंड की महिला टीम शुक्रवार को रांची रेलवे स्टेशन से भोपाल के लिए रवाना हुई। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 8 दिसंबर से 11 दिसंबर 2025 तक भोपाल में आयोजित की जा रही है।

झारखंड महिला टीम में शामिल खिलाड़ी—
संजुक्ता एक्का (कप्तान), महिमा उरांव, निक्की कुमारी, पुष्पा मिंज, पूनम कुमारी, जय श्री कुमारी, सुनीता कुमारी, सरिता भूट कुमारी, प्रतिमा तिर्की, अनीता तिर्की, असुंता टोप्पो, तारामणि लकड़ा, शकुंतला लकड़ा, प्रेमलता सेन गुप्ता और सुष्मिता एक्का — प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। टीम को उत्साह और मनोबल बढ़ाने के लिए रांची स्टेशन पर कई

प्रमुख हस्तियाँ मौजूद रहीं, जिनमें—
दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मुकेश कंचन,
पैरा ओलंपिक एसोसिएशन ऑफ झारखंड की सचिव सरिता सिंहा,
समाजसेवी जग्गू सिंह जगदीश, दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ झारखंड के अध्यक्ष राहुल मेहता, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सनोज महतो, मुकेश कुमार, चंदन लोहरा, विजय कुमार और अन्य सम्मानित व्यक्ति शामिल थे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए टीम की जीत की अग्रिम बधाई दी। झारखंड की यह टीम भोपाल में शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन करने के लिए तैयार है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments