लातेहार/झारखंड (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड के लातेहार जिले में रविवार (18 जनवरी) को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बारात लेकर जा रही एक बस के पलट जाने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 से अधिक यात्री घायल हो गए। यह हादसा महुआडांड़ थाना क्षेत्र के ओरसा बंगलाधारा घाटी में हुआ, जहां बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के अनुसार, बस छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से बारात लेकर महुआडांड़ आ रही थी। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिनमें चार महिलाएं शामिल हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
इलाज के दौरान चार और मौतें
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि लातेहार अस्पताल में इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जबकि गुमला सदर अस्पताल में भी दो घायलों ने दम तोड़ दिया। गुमला के सिविल सर्जन शंभूनाथ चौधरी के अनुसार, नौ घायलों को सदर अस्पताल रेफर किया गया था, जिनमें से दो को मृत घोषित कर दिया गया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताया शोक
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लातेहार के उपायुक्त को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें – विराट के शतक पर भारी पड़ा हर्षित राणा का विकेट, इंदौर में भारत हारा सीरीज 2-1 से गंवाई
80 घायल, 32 की हालत गंभीर
उपमंडल अधिकारी विपिन कुमार दुबे ने बताया कि 60 घायलों को महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में और 20 से अधिक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से घायल 32 लोगों को बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स भेजा जा रहा है।
मृतकों की पहचान
मृतकों की पहचान रेशांति देवी (35), प्रेमा देवी (37), सीता देवी (45), सोनमती देवी (55), सुखना भुइयां (40) और विजय भुइयां के रूप में हुई है। लातेहार अस्पताल में मृत एक महिला की पहचान अभी की जा रही है।
ब्रेक फेल होना हादसे की वजह
बस चालक विकास पाठक ने बताया कि बस में करीब 90 यात्री सवार थे। चालक के अनुसार, बस के ब्रेक फेल हो गए थे। हैंडब्रेक लगाने और इंजन बंद करने के बावजूद बस पर नियंत्रण नहीं पाया जा सका और अंततः बस पलट गई।
ये भी पढ़ें – गुप्त नवरात्रि हिंदू धर्म में श्रद्धा, साधना और आध्यात्मिक उत्कर्ष का एक विशेष पर्व
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा हेल्थ डेस्क)। बदलती जीवनशैली, अनियमित दिनचर्या और खानपान की गड़बड़ी के…
https://twitter.com/PrimeVideoIN/status/2100461048151052746?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E210046104815105274 ‘राइज एंड फॉल 2’ में सत्ता का नया खेल, वीरेंद्र सहवाग संभालेंगे शो की…
नासिक में आवारा कुत्तों के मुद्दे पर हंगामा, नगरपालिका अधिकारी के कक्ष में छोड़ दिए…
यमन में फिर भड़की जंग, एक लाख से अधिक लोग विस्थापित; जान बचाने के लिए…
सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…
चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…