भागलपुर / देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र के मईल चौराहे पर स्थित श्वेता ज्वेलर्स में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब दुकान मालिक ने ग्राहकों पर एसिड फेंक दिया। घटना सुबह लगभग 11:30 बजे की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, चंदन राजभर अपनी बहन के साथ दुकान पर अपने बंधक रखे आभूषण छुड़ाने के लिए पहुंचे थे। बताया गया कि रुपये देने के बावजूद दुकानदार आभूषण लौटाने से इंकार कर रहा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर श्वेता ज्वेलर्स के मालिक अरविंद वर्मा ने आभूषण साफ करने में इस्तेमाल होने वाला एसिड ग्राहकों पर फेंक दिया।
इस घटना में चंदन राजभर और उनकी बहन गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि चार अन्य लोग भी एसिड की चपेट में आ गए। सभी घायलों को तत्काल महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूचना मिलते ही मईल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आरोपी ज्वेलर अरविंद वर्मा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दुकान को सील कर दिया है और दुकानदार के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है।
3 नवंबर का इतिहास: जब देश ने खोए न्याय, संगीत, समाज सुधार और शौर्य के…
3 नवंबर का इतिहास: एक ही तारीख पर जन्मे अर्थशास्त्री, संगीतकार, अभिनेता और आध्यात्मिक विभूति…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। छात्रवृत्ति योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को समय से लाभ दिलाने…
स्मार्टफोन से ‘जीवन प्रमाण’ ऐप के जरिए होगी प्रक्रिया, ऑनलाइन देख सकेंगे प्रमाण-पत्र की वैधता…
हिंदू-मुस्लिम एकता के आधार पर चुनाव लड़ने की कही बात, क्षेत्र के विकास और युवाओं…
3 नवंबर का इतिहास: जब दुनिया में बदली सत्ता, भारत ने उठाई नई करवट लेखक:…