पुलिस से नूरा कुश्ती के बीच लखनऊ पहुंचे जिपंस अपर मुख्य सचिव को सौपां ज्ञापन

तरकुलवा /देवरिया।(राष्ट की परम्परा) जिला पंचायत सदस्य वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा पूर्व घोषित 7 फरवरी को विधानसभा पर मुख्यमंत्री को दिया जाने वाला ज्ञापन कार्यक्रम को असफल करने के लिए उत्तर प्रदेश की पुलिस द्वारा सभी जनपदों के जिला पंचायत सदस्यों की घेराबंदी कर दी गई लेकिन उसके बाद भी भारी संख्या में जिला पंचायत सदस्य पुलिस की आंख में धूल झोंक कर लखनऊ पहुंचने में कामयाब रहे l तो वही कुछ जिला पंचायत सदस्यों को घर से लेकर थाने में नजर बंद कर दिया वहीं जिला पंचायत के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश पांडेय को जनपद देवरिया की पुलिस लखनऊ जाते समय गौरी बाजार चौराहे पर गाड़ी रोककर उन्हे हिरासत में ले लिया और देर रात बाद भारी सुरक्षा के बीच लखनऊ ले जाया गया जहां प्रदेश के अपर मुख्य सचिव एवं पंचायती राज निदेशक से वार्ता के बाद उन्हें मुक्त किया गया l तत्पश्चात जिला पंचायत सदस्यों ने पांडे के नेतृत्व में लखनऊ प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव एवं निदेशक पंचायती राज को इको गार्डन एवं सचिवालय जाकर ज्ञापन सौंपा जहां उन्होंने कुछ मांगों को अपने स्तर से बाकी मांगों को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार के स्तर से समाधान करने का आश्वासन दिया lइस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नीरज इंसान एडवोकेट प्रदेश महासचिव मुकेश यादव उपाध्यक्ष कायनात फातिमा मोहम्मद अहमद वेद प्रकाश तिवारी अरविंद पाण्डेय उमेश पर्वत गिरी सुमन भारती ऋषि कुमार रानू अरविंद प्रसाद प्रभा भारती अखंड प्रताप सिंह सुजीत प्रताप सिंह विश्वजीत सिंह संदेश यादव कुंदन जायसवाल नौशाद राजा अभिजीत यादव विनय जायसवाल हरेराम यादव राधा रमन कुशवाहा अजय कुशवाहा मोहम्मद अहमद शहंशाह सुभाष यादव राजेश पटेल गोविंद यादव शैलेंद्र यादव राजन शाही धर्मेंद्र यादव अवध नारायण यादव लखी चंद्र यादव अमरेश यादव श्याम कन्हैया यादव रामबचन स रोज अरविंद प्रसाद आदि भारी संख्या में सदस्य उपस्थित होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाया l

Editor CP pandey

Recent Posts

विहिप गोरख प्रांत की बैठक में कर्तव्यों को नया स्वरूप दिया गया, रोडमैप की रूपरेखा तैयार

गोरखपुर गोरक्ष प्रांत योजना बैठक—कार्ययोजना 2026 यह बैठक विश्व हिंदू परिषद, गोरक्ष प्रांत, गोरखपुर, योजना…

2 weeks ago

बीबीएयू में बेटियों के लिए एनसीसी का बिगुल, 30 अगस्त तक मौका

नेतृत्व और राष्ट्रसेवा की राह पर कदम बढ़ाएंगी छात्राएं, 19 से 22 वर्ष आयु वर्ग…

2 weeks ago

सेंट्रल बैंक के स्थापना दिवस पर आरसेटी देवरिया में हुआ भव्य पौधरोपण, “एक पेड़ माँ के नाम” का दिया संदेश

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के स्थापना दिवस के अवसर पर ग्रामीण…

2 weeks ago

शहीद शिवराज सोनार की याद में रक्तदान का महाअभियान, एसपी ने की पहल की सराहना

अनूप तिवारी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अमर शहीद शिवराज उर्फ सोना सोनार के 84वें शहादत…

2 weeks ago

काकोरी ट्रेन एक्शन: पटरियों पर गूंजी वह हुंकार, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

सरदार भगत सिंह ने ‘किरती’ में लिखी वीरों की गाथा काकोरी ट्रेन एक्शन केवल सरकारी…

3 weeks ago

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

3 weeks ago