Saturday, February 28, 2026
HomeNewsbeatJapan Earthquake News: पश्चिमी जापान में सुबह-सुबह भूकंप से दहशत, 6.2 तीव्रता...

Japan Earthquake News: पश्चिमी जापान में सुबह-सुबह भूकंप से दहशत, 6.2 तीव्रता के झटकों से कांपी धरती

जापान के पश्चिमी हिस्से में मंगलवार सुबह भूकंप के तेज झटकों से अफरा-तफरी मच गई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है। भूकंप का केंद्र शिमाने प्रांत के पूर्वी क्षेत्र में बताया जा रहा है। झटके महसूस होते ही लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल आए।

फिलहाल जान-माल के नुकसान की खबर नहीं

अधिकारियों के मुताबिक, इस भूकंप से अब तक किसी बड़े जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियां हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित इलाकों की जांच की जा रही है।

सुनामी का कोई खतरा नहीं

जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने की अपील की है।

भूकंप की तीव्रता को लेकर अलग-अलग आकलन

भूकंप की तीव्रता को लेकर विभिन्न एजेंसियों के आंकड़ों में थोड़ा अंतर देखने को मिला है। जहां JMA ने इसकी तीव्रता 6.2 बताई है, वहीं अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने भूकंप की तीव्रता 5.8 दर्ज की है। विशेषज्ञों के अनुसार, मापन प्रणाली में अंतर के कारण ऐसे भेद देखने को मिलते हैं।

भूकंप प्रभावित देश है जापान

गौरतलब है कि जापान भूकंपीय रूप से संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है और यहां अक्सर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। इसी कारण देश में आपदा प्रबंधन की मजबूत व्यवस्था मौजूद है।
स्थिति सामान्य होने तक प्रशासन की ओर से सतर्कता बरतने और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments