कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर जन सुराज की बैठक

सम्मेलन की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता

मोतिहारी/बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। आगामी 13 नवंबर को पताही प्रखंड क्षेत्र के सरैया गोपाल पंचायत स्थित महमदी में आयोजित होने वाले जन सुराज कार्यकर्ता सम्मेलन, सह सम्मान समारोह की सफलता सुनिश्चित करने को लेकर महमदी में पार्टी कार्यकताओं की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष शिव शंकर मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उक्त बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित हुए। बैठक को संबोधित करते हुए कार्यक्रम आयोजक संजय झा उर्फ़ मिठू झा ने सभी पंचायत अध्यक्षों से अपील करते हुए कहा कि, आगामी 13 नवंबर को महमदी में आयोजित होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति शानदार हो इसके लिये सभी तैयार रहें। उन्होंने वहां उपस्थित पार्टी के पंचायत अध्यक्षों से कहा कि वे अपनी अपनी पंचायतों में कार्यकर्ताओं से संपर्क स्थापित करें व अधिकाधिक लोगों को सम्मेलन में भाग लेने की तैयारियां सुनिश्चित करें। समारोह में सक्रिय कार्यकर्ता को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में प्रदेश कार्यकारी सदस्य सह पूर्व चिरैया विधानसभा प्रत्याशी ई. संजय कुमार, संतोष राउत, सचिन सिंह, सजीव पाठक, अभियान समिति संयोजक संजय कुमार सिंह समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Karan Pandey

Recent Posts

एलपीजी आवंटन में नई गाइडलाइन लागू, आवश्यक सेवाओं को मिलेगी प्राथमिकता

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में वाणिज्यिक एलपीजी (Liquefied Petroleum Gas) के आवंटन को लेकर…

4 hours ago

मिशन शक्ति फेज-5: जागरूकता अभियान से महिलाओं में बढ़ा आत्मविश्वास

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य…

4 hours ago

ओवरब्रिज मरम्मत का असर: जानिए कौन सा रास्ता रहेगा खुला, कौन बंद

देवरिया ट्रैफिक अलर्ट: गोरखपुर जाने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर देवरिया–गोरखपुर ओवरब्रिज मरम्मत:…

4 hours ago

सेमीफाइनल में गंगा वॉरियर्स की दमदार जीत, फाइनल में बनाई जगह

अयोध्याधाम (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में गंगा वॉरियर्स ने शानदार…

4 hours ago

रोजगार मेले में 38 युवाओं को मिली नौकरी, 175 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के…

4 hours ago

सैनिक स्कूल परीक्षा में चमके ब्लूमिंग बड्स के छात्र, तीन का चयन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान ब्लूमिंग बड्स स्कूल के…

5 hours ago