बाढ़ से मलेरिया और सीवर संकट पर जनराज्य फ्रंट इंडिया सक्रिय डीएम को सौंपा ज्ञापन

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनराज्य फ्रंट इंडिया संगठन ने संभावित बाढ़ और मलेरिया के खतरे को लेकर चिंता जताई है। संगठन ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मुख्यमंत्री के नाम 8 सूत्रीय मांगपत्र प्रेषित किया। ज्ञापन में कहा गया है कि बीते वर्ष जिले के ग्रामीण और नगरीय इलाकों में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी। जान-माल के साथ संपत्ति का भी बड़ा नुकसान हुआ था। संगठन ने इस बार बाढ़ से पहले व्यापक प्रबंधन की मांग की है। संगठन ने निम्न बिन्दुओ पर अपनी मांग रखी बरसात से पहले नालों की सफाई कराई जाए ताकि पानी मोहल्लों में न घुसे। पुलों की ऊंचाई तय मानकों के अनुसार न होने से बाढ़ का पानी रुकता है, इनकी जांच की जाए। नदियों की धाराएं बदलने से कई इलाकों में बाढ़ का खतरा रहता है, विशेष तकनीकी जांच कराई जाए। शहर में वर्षों से अधूरी सीवर लाइन परियोजना को जल्द पूरा कराया जाए। सीवरों और सड़कों पर पड़े गड्ढों को भरवाया जाए।बारिश में डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियों के फैलाव को रोकने के लिए दवाओं की उपलब्धता और स्वास्थ्य अमला सक्रिय किया जाए। जिले में मलेरिया की रोकथाम के लिए आईसीएमआर और एनआईएमआर की टीम भेजी जाए। राष्ट्रीय संयोजक अजय मीरा पाण्डेय और जिलाध्यक्ष डॉ. प्रदीप अवस्थी ने बताया कि बाढ़ और बीमारी के हर साल बढ़ते खतरे को देखते हुए समय से तैयारी बेहद जरूरी है। उन्होंने चेताया कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्यवाही नहीं हुई तो जनमानस को गंभीर संकट से गुजरना पड़ सकता है।

Karan Pandey

Recent Posts

बंद कताई मिलों की जमीन पर खड़ा होगा नया उद्योग संसार, यूपी में बनेंगे पांच टेक्सटाइल पार्क

गुजरात-महाराष्ट्र के कारोबारियों की यूपी पर नजर, पांच जिलों में टेक्सटाइल पार्क की तैयारी अभिषेक…

2 hours ago

दो पक्षों का विवाद सुलझाना पड़ा भारी, युवक पर चाकू से हमला

गोपालगंज (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)नगर थाना क्षेत्र के जंगलिया मोहल्ले में शनिवार को दो पक्षों…

2 hours ago

हत्या के चार साल पुराने मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार, पेड़ से लटका मिला था युवक का शव

सिवान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एमएच नगर थाना क्षेत्र के पुरैना बलमडीह चंवर में करीब…

2 hours ago

पटना जंक्शन पर घंटों चला सघन तलाशी अभियान, डॉग स्क्वॉड ने चप्पे-चप्पे को खंगाला

बम के धमकी के बाद प्लेटफॉर्म से ट्रेनों तक चला सघन जांच अभियान पटना (राष्ट्र…

2 hours ago

शोर मचाता रहा दुकानदार, तेज रफ्तार बाइक से निकल गए दो बदमाश; पुलिस तलाश में जुटी

जाँच करती पुलिस बलियापुर में ज्वेलर्स से आभूषणों से भरा बैग छीना, बाइक सवार बदमाश…

2 hours ago

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, योगी सरकार ने तय किया नया लक्ष्य

यूपी के युवाओं के लिए बड़ा ऐलान: छह महीने में एक लाख नियुक्ति पत्र देने…

2 hours ago