सीएम युवा उद्यमी विकास योजना के लाभार्थियों को मिला ऋण स्वीकृति पत्र

सीएम युवा योजना युवाओं के सपनों को पूरा करने का माध्यम – डीएम

कलेक्ट्रेट सभागार में 40 लाभार्थियों को वितरित किया ऋण स्वीकृति पत्र

कुल 90 लाभार्थियों को मिला 3.37 करोड़ का ऋण

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। कलेक्ट्रेट सभागार में यूनियन बैंक के तत्वावधान में सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लाभार्थियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान आज स्वरोजगार के इच्छुक युवाओं के सपनो को पूरा करने का सशक्त माध्यम बन रही है। स्वरोजगार के लिए पूंजी कहां से लाएं, सीएम युवा योजना इसका उत्तर है। आज सरकार स्वरोजगार हेतु बिना किसी गारंटी के युवाओं को 05 लाख तक का 04 साल के लिए ब्याज मुक्त ऋण दे रही है। साथ ही लोन का 10 प्रतिशत अनुदान के रूप में दे रही है। जो युवा अपना रोजगार करना चाहते हैं, इस योजना का लाभ लें और खुद तो आत्मनिर्भर बने हीं, दूसरों को भी रोजगार मुहैया करावे,और देश–प्रदेश की समृद्धि के वाहक बनें।
उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों से कहा कि सीएम युवा योजना उत्तर प्रदेश सरकार की सर्वाधिक महत्वाकांक्षी योजनाओं में एक है। इसलिए बैंक योजना के प्रति सकारात्मक रवैया रखें और ऋण स्वीकृति को तेज करें। उन्होंने लाभार्थियों को ऋण प्राप्त होने की बधाई देने के साथ उनके उद्यम की सफलता और उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दीं।
कलेक्ट्रेट सभागार में कुल 40 लाभार्थियों को 1.33 करोड़ के ऋण स्वीकृति का प्रमाण पत्र वितरित किया। इस अवसर पर एलडीएम महराजगंज भूपेंद्र नाथ मिश्रा और यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक क्षेत्रीय प्रमुख मनीष प्रताप सिंह ने भी सभी लाभार्थियों को सफल उद्यम हेतु शुभकामना दिया।
इसके अतिरिक्त बड़ौदा यूपी ग्रामीण बैंक द्वारा भी मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन के हाथों 50 लाभार्थियों को 2.04 करोड़ के ऋण का स्वीकृति पत्र वितरित कराया गया।
कार्यक्रम में यूनियन बैंक के पदाधिकारी और सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के लाभार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

साइबर ठगी के 97 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना भटनी पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार…

1 hour ago

वैज्ञानिक दृष्टिकोण से छात्रों और नागरिकों का सर्वांगीण विकास संभव

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। सामाजिक संस्था रविदास समाज कल्याण सेवा संस्थान, भैंसाहा के तत्वावधान में…

1 hour ago

महिला सफाई मित्र ने नगर विकास मंत्री का किया आत्मीय स्वागत

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद मऊ में स्वच्छता…

1 hour ago

सदर तहसील में आयुष्मान कार्ड शिविर, 50 लाभार्थियों के बने कार्ड

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के निर्देश पर शून्य गरीबी में चिन्हित पंजीकृत निर्माण श्रमिक…

1 hour ago

दलित बस्ती क़ी जर्ज़र सड़क पर चलने को मजबूर ग्रामीण

खण्ड विकास अधिकारी को सौपा ज्ञापन बरहज/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)ग्राम सभा महुई कुंवर की दलित बस्ती…

2 hours ago

पिस्टल से खेलना पड़ा भारी, दोस्त के सिर में लगी गोली, मेडिकल कॉलेज में मौत

समरधीरा चौराहे पर अंडे की दुकान में चार दोस्त कर रहे थे पार्टी, हथियार में…

2 hours ago