जन औषधि सप्ताह, जागरूकता रैली का आयोजन

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जन औषधि दिवस दिनांक 7 मार्च, 23 को मनाया जाएगा। इस अवसर पर 1 मार्च 23 से 7 मार्च 23 तक विभिन्न तरीके के जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एक जन जागरूकता रैली प्रधान मंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र, जलकल रोड देवरिया से न्यू कॉलोनी,गुरुद्वारा, खरजरवा रोड, साकेत नगर,रोडवेज,कचहरी चौराहा, स्टेट बैंक रोड,हनुमान मंदिर,रामलीला मैदान होते हुए कोऑपरेटिव चौराहा, नगर पालिका रोड,मालवीय रोड होते हुए जन औषधि केंद्र, जिला अधिकारी आवास के पीछे राघव नगर देवरिया तक निकाली गई। इस रैली का शुभारंभ अलका सिंह पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तथा अरुण कुमार सिंह भाजपा जिला उपाध्यक्ष द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया।इस अवसर पर पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर डीवी शाही, पर्यावरण प्रहरी लवली राय, जनप्रतिनिधि राजकुमार उपाध्याय मुख्य रूप से उपस्थित थे। रैली का संचालन सौरभ मणि त्रिपाठी एवं रामेंद्र गुप्ता अभियंता द्वारा किया गया। प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही है, जन औषधि पर योजना की आवश्यकता, इनकी गुणवत्ता उपलब्धता के विषय में जागरूक किया गया। केंद्र संचालक प्रसन्न श्रीवास्तव द्वारा मुख्य अतिथि अलका सिंह एवं अरुण कुमार सिंह, जनप्रतिनिधि राजकुमार उपाध्याय, पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर डीवी शाही, पर्यावरण प्रहरी लवली राय, रैली के संचालक, उपस्थित मीडिया कर्मी, तथा जन औषधि सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया। प्रसन्न श्रीवास्तव ने कहा कि इस रैली की सफलता में हमारे एसडीएम सदर, नगर कोतवाल तथा वह पुलिसकर्मी जो रैली समाप्ति तक हमारे साथ थे, इनके सहयोग के बिना यह रैली संपन्न नहीं हो सकती थी, मैं सभी का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता हूं।

rkpnews@somnath

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

13 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

13 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

1 day ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

2 days ago