ग्राम औरंगाबाद में हुआ जल सखियों का परिक्षण

सलेमपुर ,देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। शुद्ध पेय जल को कैसे मापा जाए उसकी शुद्धता को कैसे समझा जाए इसका परीक्षण सलेमपुर अंतर्गत ग्राम हडुआ उर्फ औरंगाबाद में हुआ जिसको ट्रेनर संजय यादव ने सभी जल सखियों को ग्राम पंचायत कार्यालय पर परिक्षण दिया । हर घर जल से नल केंद्र सरकार की एक प्रमुख योजना है इसकी शुद्धता को जांचने के लिए प्रत्येक गाम मे पांच जल सखियां बनाई जा रही है जो घर घर जाकर पानी का सैंपल लेंगी तथा उनको बताए गए तरीके से जांच करेंगी ट्रेनर संजय यादव द्वारा प्रैक्टिकल तरीके से सभी जल सखियों को परीक्षण करके सिखाया गया तथा टेलीविजन के माध्यम से भी स्क्रीन पर दिखाकर उन्हें बताया गया। पांच जल सखियों मे एक उसमे मुखिया के रूप में रखा गया जिनका नाम रम्भा भारती है।सभी जल सखियों को बताया गया की जांच करने के प्रमुख उपकरण ph पेपर , गंदलापन की जांच ,क्लोराइड एजेंट ए जिसको पानी के लिए गए सैंपल में दो बूंद डालना है तथा क्लोराइड एजेंट बी जिसको पानी में लिए गए सैंपल में बीस बूंद डालना है तथा फ्लोराइड जांच इन सभी माध्यमों से पानी की सही जांच की जा सकती है की पानी कितना शुद्ध है पीने के लिए अंत में एक H2s जो की बैक्टेरियो लॉजिकल परीक्षण है जिससे पानी की शुद्धता की जांच होगी।टीम में आए साथ में परीक्षण दे रहे कॉर्डिनेटर रवि यादव ने बताया की सभी किट ग्राम प्रधान के पास मौजूद करा दिया गया है जिससे जल सखियां गांव में घरों की पानी की जांच करेंगी और शुद्धता के बारे में ग्राम प्रधान को सूचित करेंगी।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

15 hours ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

16 hours ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

1 day ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

1 day ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

1 day ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

2 days ago