देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 के 15 से 21 जून तक आयोजित योग सप्ताह अंतर्गत हनुमान मंदिर/रविदास मंदिर के परिसर देवरिया में योग सप्ताह के चतुर्थ दिन प्रातः काल समय में आयुष प्रोटोकॉल के अनुसार ग्राम्य विकास राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने योगाभ्यास किया।
योग वेलनेस सेंटर द्वारा योगाभ्यास कराया गया, जिसमें सौ से अधिक लोगों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने कहा कि भारत में “योग” युगों से शरीर, मन और आत्मा को साध कर एक स्वस्थ जीवन जीने का मार्ग दिखा रहा है। यशस्वी प्रधानमंत्री जी के अथक प्रयासों से आज योग सम्पूर्ण विश्व को भी निरोगी जीवन जीने के लिए प्रेरित कर रहा है। भारतीय संस्कृति की इस अनमोल धरोहर पर न सिर्फ हमको गौरवान्वित होना चाहिए बल्कि इसे हमें अपने नित जीवन में सम्मिलित कर एक स्वस्थ जीवन का आधार रखना चाहिए।
योगाभ्यास कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि 15 जून से चल रहे योगाभ्यास का यह साप्ताहिक कार्यक्रम 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सम्पन्न होगा । उन्होंने बताया कि भाजपा योग दिवस को जिले के हर मंडलों में व्यापक रूप से मनाएगी । इस अवसर पर क्षेत्रीय आर्युवेदिक एवं यूनानी अधिकारी डा.विशाल चौधरी,राजेश सिंह के अलावा अधिवक्तागण आदि मौजूद रहकर योगाभ्यास किये।
लेखक: अभिषेक कुमा इतिहास केवल बीते हुए समय की घटनाओं का संग्रह नहीं है, बल्कि…
पंचांग विशेष | बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 | दैनिक राशिफल बुधवार का दिन धार्मिक आस्था,…
पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…
बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…
कुशीनगर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। दशहरे की तैयारियों और मेले की रौनक के बीच चार परिवारों…
गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…