विशेष—- नेता प्रतिपक्ष के रूप में देखना चाहते है देवरिया के सपा कार्यकर्ता

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
लोकसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी ने ऐतिहासिक और शानदार प्रदर्शन करके देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। इसमें मैं समझता हूं की सैफई परिवार की एकजुटता के साथ साथ पीडीए का समर्थन, शानदार टिकट वितरण, बहुत महत्वपूर्ण है।
टिकट वितरण में भी शिवपाल सिंह यादव की महती भूमिका रही है।
लोगों के प्रिय नेता शिवपाल सिंह यादव जब से अपने सारे गिले, शिकवे,अतीत की बातों को भूल करके समाजवादी पार्टी शामिल हुए हैं और अपने पार्टी का समाजवादी पार्टी में विलय किया है,तब से लगातार समाजवादी पार्टी ऊंचाइयों को छू रही है। चाहे मैनपुरी का उपचुनाव हो,जो बहुत कठिन दौर था। और जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी का मनोबल, उसके कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा था । लग रहा था कि नेता जी के जाने के बाद मैनपुरी की सीट भी समाजवादी पार्टी गवां देगी।
परंतु शिवपाल सिंह यादव दिन रात मेहनत करके, पुराने कार्यकर्ताओं को, नेताओं को साथ जोड़कर के डिंपल यादव को ऐतिहासिक जीत दिलाने का काम किया। इसमें उनकी अहम भूमिका रही। घोसी में उपचुनाव हुआ समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार की शानदार जीत हुई। 2024 के चुनाव में तो शिवपाल सिंह यादव ने कमाल ही कर दिया ।
समाजवादी पार्टी 37 सीटें जीत करके इतिहास बनाने का काम किया है।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज से लोकसभा चुनाव जीत गए हैं। और भारी मतों से चुनाव जीते हैं।
अब उन्होंने मैनपुरी के करहल विधानसभा सीट अपना इस्तीफा भी दे दिए हैं।
समाजवादी पार्टी के तीन और विधायक जो अब सांसद बन गए हैं ।
वह भी अपने पदों से इस्तीफा दे दिये हैं।
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद भी अब खाली हो गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष से मेरी मांग है कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में शिवपाल सिंह यादव को नेता प्रतिपक्ष बनाया जाए ।
नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने से कार्यकर्ताओं में और उत्साह आएगा ।
शिवपाल सिंह यादव का लंबा राजनीतिक अनुभव है।
एक बार नेता प्रतिपक्ष रह भी चुके हैं ।
संघर्ष का उनका लंबा इतिहास है। प्रदेश भर के एक-एक कार्यकर्ताओं को पहचानते हैं। सबको जानते हैं ।
जुझारू व्यक्तित्व है ।
इसलिए ऐसे व्यक्ति को उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया जायेगा तो 2027 की लड़ाई और भी आसान हो जाएगी।
पूरे जिले में घूम-घूम करके शिवपाल सिंह यादव संगठन को मजबूत बनाएंगे और जहां कहीं भी उत्पीड़न,अन्याय, अत्याचार, दमन होता है तो सरकार से सीधी लड़ाई भी लेने में उन्हें हिचक नही होगी, जमकर मुकाबला करेंगे ।
उनके नेतृत्व कौशल पर भरोसा और विश्वास है वे समाजवादी पार्टी को और ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

21 अक्टूबर 2026 राशिफल: जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्य, शुभ रंग, प्रेम, धन और करियर का हाल

पंचांग विशेष | बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 | दैनिक राशिफल बुधवार का दिन धार्मिक आस्था,…

2 hours ago

बिहार के सबसे ऊंचे रावण का दहन देखने उमड़ा जनसैलाब, 120 CCTV कैमरों से हुई निगरानी

पटना में 90 फीट के रावण का धू-धूकर दहन! आंखों से निकले अंगारे, मुंह से…

6 hours ago

महाअष्टमी पर एक ही परिवार में दो हत्याएं, तंत्रसाधना का शक! आरोपी गिरफ्तार, कथित तांत्रिक की भूमिका की जांच

बांकुड़ा/पश्चिम बर्धमान (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा की महाअष्टमी की रात…

7 hours ago

नगाड़ों की गूंज, फूलों की बारिश और रामलला का राजतिलक! गोरखपुर में योगी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

गोरखपुर में विजयादशमी पर दिखा गंगा-जमुनी तहजीब का अद्भुत संगम! योगी की शोभायात्रा पर बरसे…

7 hours ago