मन के हारे हार है,
मन के जीते जीत,
कहे कबीर हरि पाइए,
मन ही की परतीत।

जब एक चिकित्सक मुस्कुरा कर
मरीज़ को अपना स्नेह दिखा कर,
उसकी बीमारी का उपचार करता है,
रोगी का आधा रोग दूर हो जाता है।

हमारे मोतियाबिंद की सफल शल्य
चिकित्सा अभी दो दिन पूर्व ही हुई,
आलमबाग के शन आई अस्पताल में,
मेरी व पद्मा जी की सफल सर्जरी हुई।

अस्पताल का साफ़ स्वच्छ दिखना,
उससे सुंदर व्यवहार स्टाफ़ से मिलना,
शुरुआत ही फ़ोन पर जानकारी में,
जयहिंद कर्नल साहब से शुरू करना।

सभी स्टाफ़ और यहाँ का प्रबंधन,
नर्सिंग से लेकर सभी डाक्टर तक,
हम दोनों को वरिष्ठ मरीज़ समझते,
उपचार व उससे अधिक आदर करते।

आपरेशन टेबल पर डाक्टर सुधीर के,
जयहिंद कर्नल साहब उनके शब्द थे,
मैं उन्हें नहीं, पर वो मुझे देख रहे थे,
जानता था वे डा. सुधीर श्रीवास्तव थे।

मेरी आँख की सर्जरी पूरी हो गई,
डा. सुधीर श्रीवास्तव की बातों में,
बढ़िया आपरेशन हो गया आँख का,
यही शब्द उनके थे जो मुझसे कहे।

आपरेशन के बाद पूरा ख़याल,
सारे स्टाफ़ ने हँस हँस कर रखा,
मेरी पत्नी पद्मा जी को व्हील चेयर
पर शुरू से आख़िर तक बैठाये रखा।

आदित्य हम दोनों का व मेरे पूरे परिवार का बहुत बहुत धन्यवाद है,
शन आई अस्पताल उनके डाक्टर
व सभी स्टाफ़ का विशेष आभार है।

कर्नल आदि शंकर मिश्र ‘आदित्य’

rkpnews@desk

Recent Posts

तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाया तांडव, स्कूटी सवार दो लोगों की मौत

हिरासत में, ट्रेलर चालक पुलिस के कब्जे में सतीश पाण्डेय की रिपोर्ट महराजगंज (राष्ट्र की…

58 minutes ago

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर फोकस, देवरिया में पुलिस ने सुबह से संभाला मोर्चा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रविवार सुबह जिलेभर…

4 hours ago

यूपी 2027 की जंग का काउंटडाउन शुरू! टिकट, सहयोगी और संगठन पर भाजपा का बड़ा मंथन

यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…

4 hours ago

मां दुर्गा का वाहन सिंह ही क्यों बना? जानिए तपस्या और शिव-कृपा से जुड़ी अद्भुत कथा

लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…

5 hours ago

20 सितंबर का राशिफल: किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को स्वास्थ्य में बरतनी होगी सावधानी

Ai निर्मित आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से बढ़ेगा आत्मविश्वास, कुछ राशियों को स्वास्थ्य और…

6 hours ago

हाइड्रेशन से लेकर प्रोटीन तक, शरीर को फिट रखने के लिए सुबह से रात तक अपनाएं ये आदतें

सुबह पानी से करें दिन की शुरुआत, मसल्स गेन के लिए कैलोरी और प्रोटीन पर…

6 hours ago