आग के आगोश में आए कई घर राख में तब्दील

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)लगातार दूसरे दिन भी सलेमपुर तहसील क्षेत्र में आग ने तांडव मचाया प्रशासन द्वारा सलेमपुर तहसील क्षेत्र में एक अग्नि समन यंत्र की व्यवस्था की गई है जो की उट के मुंह में जीरा साबित हो रहा है क्यों की इस मौसम में आग की घटनाएं लगातार होती रहती है , हर साल आग से लोगो की मेहनत और घर द्वार आग अपने आगोश में ले लेती है । बदलते मौसम में आग को हवा के झोके और बढ़ा देते है। आग ने लगातार दूसरे दिन ग्राम चांदपलिया, चेरो टोला भेड़िया, इटहुआ चंदौली, माथापार, लोहरौली, अहिरौली,सोहनाग,आदि गावो में आग ने तांडव मचाया वही ग्राम सभा मांथापार में आग ने एक पूरे घर को अपने आगाेस में ले लिया इस गांव में तारकेश्वर प्रसाद,फुलेसर प्रसाद पुत्रगण रामनाथ प्रसाद का पूरा घर आग में जल गया इनके घर में लगा पानी का मोटर ,पंखा, लगभग 20 कुंटल गेंहू,चावल अन्य भोजन बनाने की सामग्री भी जल कर राख में तब्दील हो गई इनके घर के लोग रोते बिलखते रहे । वही लोहरौल ग्राम सभा में भी कुछ घरों के जलने की सूचना है ।आग पर काबू पाने के लिए प्रशासन द्वारा की व्यवस्था ना काफी है । आम जन मानस इस आग के आगोश में अपनी सालो की मेहनत को राख होते देखने को मजबूर है ।

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

1 day ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

1 day ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago