जगन्नाथ सिंह इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव संपन्न

महापौर अर्चना वर्मा व राजेश कुमार सिंह ने किया शुभारंभ

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जलालाबाद के हार गुरैया में स्थित जगन्नाथ सिंह इंटर कॉलेज में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर अर्चना वर्मा व कॉलेज के प्रबंधक राजेश कुमार सिंह ने माता सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान स्व. राममूर्ति सिंह वर्मा, पूर्व मंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। साथ ही दिनेश भारती द्वारा, लिखित व ऐश्वर्य कृष्ण मिश्र द्वारा निर्देशित नाटक “द ग्रेट राजा मास्टर ड्रामा कंपनी” का मंचन किया गया। मंचन में पहली बार मंच पर कार्य कर रहे छात्र छात्राओं ने उपस्थित समस्त दर्शकों का दिल जीत लिया। समस्त दर्शकों ने कलाकारों की खूब प्रशंसा की। इसके अतिरिक्त कॉलेज के मेधावी विद्यार्थियों जिन्होंने प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए उनको अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अपने उद्बोधन में महापौर अर्चना वर्मा ने कहा कि प्रत्येक बच्चे की शिक्षा बहुत मायने रखती है, किंतु शिक्षा के साथ साथ बच्चों में सकारात्मक ऊर्जा व अपनी संस्कृति से जोड़ने के लिए कार्यक्रम अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। प्रत्येक माता पिता को अपने बच्चे की कलात्मक शिक्षा को भी आगे लाना चाहिए जिससे वो समाज में एक अलग पहचान बना सके। राजेश कुमार सिंह ने कहा कि पिता स्वo राममूर्ति सिंह वर्मा ने जिस सपने के साथ जगन्नाथ सिंह इंटर कॉलेज की नींव रखी थी उसे आज बेटा विजय विक्रम सिंह आगे बढ़ा रहा है। जबसे विजय ने इस कॉलेज का नेतृत्व करना शुरू किया है तब से यहां के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। इसके पश्चात कार्यक्रम में कॉलेज के शिक्षक दामोदर कुशवाहा ने स्व. राममूर्ति सिंह वर्मा का चित्र जिसे उन्होंने स्वयं अपने हाथों से बनाया था, उसे महापौर अर्चना वर्मा व राजेश कुमार सिंह को भेंट किया। तदोपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिवा सक्सेना ने किया। आभार कार्यक्रम आयोजक विजय विक्रम सिंह द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान, कॉलेज स्टाफ, कॉलेज के छात्र छात्राएँ व भारी संख्या में दर्शकगण मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

अगया मौन नाले में मिला अज्ञात शव, दहशत में ग्रामीण

पहचान बनी पहेली, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद…

8 hours ago

ज्यूडिशियल काउंसिल ने मानवीय निकासी गलियारे की तत्काल स्थापना की मांग की

नई दिल्ली(राष्ट्र की परम्परा)ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को औपचारिक पत्र लिखकर मध्य…

9 hours ago

जी.एम. एकेडमी, बरहज को सीबीएसई से 10+2 की मिली मान्यता

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)शिक्षा के क्षेत्र में यह अत्यंत हर्ष और गौरव की बात है कि…

9 hours ago

रंगों की फुहार में सराबोर हुआ जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब

होली मिलन समारोह में झलकी एकता, उत्साह और आत्मीयता महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के…

9 hours ago

मंडल रेल प्रबंधक ने रेलवें जुड़े सभी लोगो को होली की शुभकामनाएं दी

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)रेलवे का वाराणसी मंडल प्रशासन यात्रियों की सुरक्षा के प्रति संवेदनशील है। होली…

9 hours ago