आई0टी0आई0 का तृतीय चरण के प्रवेश परिणाम घोषित

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पड़रौना दीपक कुमार यादव ने अवगत कराया है कि

राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, अलीगंज लखनऊ द्वारा प्रदेश में चल रहे राजकीय / निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आई०टी०आई०) में सत्र 2023-24 (एक वर्षीय) एवं सत्र 2023-25 (दो वर्षीय) का तृतीय चरण का प्रवेश परिणाम घोषित किया गया है।

👉प्रवेश परिणाम की जानकारी वेबसाइट के माध्यम से देख सकते हैं अभ्यार्थी

उन्होंने चयन परिणाम के सम्बंध में जारी दिशा-निर्देश के सम्बन्ध में बताया कि अभ्यर्थी अपने प्रवेश परिणाम की जानकारी के लिए वेबसाइट http://www.scvtup.in अथवा http://www. upvesd.gov.in/dte देखें। द्वितीय चरण के प्रवेश की अंतिम तिथि 31अगस्त 2023 तक निर्धारित की जाती है। चयनित अभ्यर्थी अवकाश के दिन भी अपना प्रवेश करा सकते है प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगा। अभ्यर्थी दिये गये लिंक पर क्लिक करें, एवं अपना पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि अंकित करें। . यदि अभ्यर्थी का प्रवेश हुआ है, तो उसका बुलावा पत्र प्रदर्शित होगा, जिसका प्रिन्ट वह प्राप्त कर सकता है। अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन में दिये गये मोबाइल नम्बर पर चयनित अभ्यर्थी को उसके प्रवेश की सूचना एसएमएस द्वारा भी दी जा रही है। प्रवेश न होने की दशा में उसकी रैंक सूचना सहित प्रदर्शित होगी तथा अभ्यर्थी को अगले प्रवेश चरण की प्रतीक्षा करनी होगी।. प्रवेशित अभ्यर्थी अपने बुलावा पत्र की प्रति, समस्त मूल प्रमाण-पत्रों, अंक पत्रों की प्रति एवं उनकी एक-एक प्रमाणित प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सम्बंधित प्रवेशित संस्थान के प्रधानाचार्य से अन्तिम निर्धारित तिथि के पूर्व सम्पर्क करके संस्थान में उप्लब्ध प्रवेश लिस्ट से जाँच करवाने के उपरान्त अपना प्रवेश ले लें ।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी अपने नजदीकी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से सम्पर्क कर सकते है। रा०औ० प्रशि0संस्थान पडरौना / हाटा / कसया म० / सेवरही की समस्त प्रवेश प्रक्रिया नोडल संस्थान पडरौना में सम्पन्न होगी।

संवाददाता कुशीनगर…

parveen journalist

Recent Posts

दिशा बैठक में गूंजे बरहज के मुद्दे, श्वेता जायसवाल ने अधिकारियों के सामने रखीं प्रमुख मांगें

दिशा की बैठक में नपा अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने उठाए जनहित के मुद्दे, पेयजल से…

3 hours ago

बिहार पंचायत चुनाव: EBC आरक्षण पर बड़ा अपडेट, पंचायतवार आंकड़ों से तय होगा हिस्सा

बिहार पंचायत चुनाव में EBC आरक्षण पर कवायद तेज, पंचायतवार तय हो सकता है हिस्सा…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद बढ़ा दबाव, रीतब्रत समेत 10 TMC विधायकों को नोटिस

सांकेतिक कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा)। तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी गुटीय विवाद के बीच पश्चिम…

4 hours ago

पुलिस का जनसंवाद के जरिए सुरक्षित माहौल बनाने पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने…

4 hours ago

नवजात की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, यूपी की स्वास्थ्य व्यवस्था पर मांगा जवाब

सांकेतिक फोटो यूपी सरकार से चिकित्सा व्यवस्था सुधारने की कार्ययोजना तलब लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)।…

4 hours ago

सर्वर में सेंध लगाकर 2.42 करोड़ उड़ाए, 58 बैंक खातों में पहुंची रकम

नोएडा में फिनटेक कंपनी का सर्वर हैक, 2.42 करोड़ रुपये की साइबर ठगी497 लेनदेन के…

5 hours ago