1 जनवरी 2023 से एक वर्ष हेतु निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराए जाने का निर्णय लिया गया

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिलापूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार ने आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ०प्र०,एवं सचिव, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्गत पत्र के आलोक में बताया कि एन०एफ०एस०ए० में आच्छादित अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थियों को 01 जनवरी, 2023 से एक वर्ष हेतु निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराये जाने का निर्णय लिया है। उक्त दिशा निर्देश के अनुक्रम में अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को माह मई, 2023 में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अन्तर्गत माह मई, 2023 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का निःशुल्क वितरण 10 मई से 22 मई के मध्य कराया जाना है। तत्कम में आवश्यक वस्तुओं के उठान एवं वितरण हेतु कार्यवाही सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम- 2013 के अन्तर्गत आवंटित खाद्यान्न (गेहूं, चावल एवं चीनी की विक्रेता स्तर पर उपलब्धता 09.05.2023 तक सुनिश्चित कर ली जायेगी।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियन-2013 के अन्तर्गत आवश्यक वस्तुओं का निःशुल्क वितरण 10.05.2023 से प्रारम्भ होकर 25.05.2023 तक सम्पन्न होगा। उक्त अवधि में अन्त्योदय कार्डधारकों में 35 किग्रा० खाद्यान्न (14 किग्रा० गेहूँ तथा 21 किग्रा0 चावल) तथा पात्र गृहस्थी राशनकार्डों से सम्बद्ध यूनिटों पर 05 किग्रा0 खाद्यान्न (02 किग्रा0 गेहूं व 03 किग्रा० चावल) का निःशुल्क वितरण नामित नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में किया जायेगा, तथा सम्बन्धी सूचना का प्रदर्शन उचित दर दुकानों पर अन्दर तथा बाहर कम से कम तीन स्थानों पर कराया जाय।
जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि जिलाधिकारी कुशीनगर के निर्देशानुसार प्रत्येक उचित दर दुकान पर नोडल अधिकारियों की तैनाती की गयी है, जिसमें ब्लाकवार नामित किये गये जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा पर्यवेक्षणीय कार्य किया जायेगा। उक्त योजनान्तर्गत वितरण की अन्तिम तिथि 22 मई होगी, जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाइल ओ.टी. पी. वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण सम्पन्न किया जा सकेगा। उचित दर विक्रेताओं द्वारा खाद्यान्न निःशुल्क वितरण का कार्य प्रातः काल 06:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक सुनिश्चित किया जायेगा ।
जिलापूर्ति अधिकारी ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी कुशीनगर एवं समस्त उपजिलाधिकारीगण से अनुरोध किया है कि पत्र में दिये गये निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराएं।

rkpnews@desk

Recent Posts

सुस्त विभागों पर योगी सरकार सख्त, बजट खर्च की रफ्तार बढ़ाने के लिए तय हुई नई डेडलाइन

यूपी बजट पर सीएम योगी की सख्ती: अगले दो माह में 70% वित्तीय स्वीकृतियां, 60%…

4 hours ago

तीन दिन बंद रहने वाले थे बैंक, रात में बदला फैसला; हड़ताल स्थगित, अब इन मुद्दों पर होगी बातचीत

बैंक हड़ताल पर बड़ा अपडेट: 28 से 30 सितंबर का आंदोलन स्थगित, IBA-UFBU बैठक में…

4 hours ago

28-30 सितंबर बैंक हड़ताल: पांच-दिवसीय बैंकिंग की मांग पर सरकार और यूनियनों में टकराव

भारतीय बैंकिंग के सामने बड़ा सवाल: काम का बढ़ता बोझ या कर्मचारियों की घटती ताकत?…

7 hours ago

72 घंटे से बिजली गुल, जिले में हाहाकार

मेंहदावल विधायक ने चीफ इंजीनियर को आपूर्ति बहाल करने की दी हिदायत संत कबीर नगर…

7 hours ago

देवरिया में डीएलएड परीक्षा पर कड़ी नजर, 95 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

डीएलएड परीक्षा में नहीं चला नकल का खेल, 6,538 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा सीसी टीवी…

7 hours ago

अभिजीत दीपके के फैसलों के पीछे कौन? CJP में पर्दे के पीछे की रणनीति का खुलासा, सामने आया ‘मेंटोर’ का नाम

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और राष्ट्रीय संयोजक…

8 hours ago