एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला आयोजित करना प्रस्तावित है

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि, शासन के निर्देशानुसार जिला सेवायोजन कार्यालय, कुशीनगर द्वारा 30 दिसम्बर, 2022 को साखोपार, कुशीनगर में मण्डल स्तरीय भव्य कैम्प लगाकर, हित लाभ प्रमाण एवं रजिस्ट्रेशन तथा एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला आयोजित करना प्रस्तावित है, जिसके लिए वृहद रोजगार मेला कार्यक्रम को प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन हेतु मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी कुशीनगर की अध्यक्षता मे गुरुवार 8 दिसम्बर को, जिला स्तरीय समीति बैठक आहूत की गयी जिसमें परियोजना निदेशक, उपायुक्त अद्योग, जिला समन्वयक कौशल विकास मिशन, उपायुक्त एन०आर०एल०एम०, परियोजना अधिकारी, डूडा, निदेशक, सेण्ट आरसेटी, प्रधानाचार्य, राजकीय आई0टी0आई0, सहायक श्रमायुक्त, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं कौशल विकास केन्द्र के ट्रेनिंग पार्टनर इत्यादि लोग उपस्थित थे। वृहद रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 15 से 20 कम्पनियाँ प्रतिभाग करने की सम्भावना है। इस रोजगार मेले में हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक एवं आई०टी०आई०उत्तीर्ण अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष हो वे सम्मिलित होकर निजी क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त कर सकते है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा रोजगार मेला को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु उपस्थित समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

33 minutes ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

56 minutes ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

1 hour ago

नाविकों की तत्परता से टली अनहोनी, भागलपुर पक्का पुल पर युवती की बची जान

भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।भागलपुर स्थित पक्का पुल, जिसे हाल के दिनों में घटनाओं के कारण…

1 hour ago

अजीतमल में संपूर्ण समाधान दिवस: 106 शिकायतें प्राप्त, 7 का मौके पर निस्तारण

औरैया (राष्ट्र की परम्परा)अजीतमल संपूर्ण समाधान दिवस के तहत शनिवार को तहसील सभागार में जनसुनवाई…

1 hour ago

विकासखंड का औचक निरीक्षण, योजनाओं की प्रगति और अभिलेखों की हुई गहन समीक्षा

मोहम्दाबाद (राष्ट्र की परम्परा)l मोहम्दाबाद गोहना विकासखंड में प्रशासन ने कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा करते…

2 hours ago