बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
गुरुवार को अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रामविलास प्रजापति ने कहा है कि देवरिया मुख्यालय पर नवनिर्मित शहीद रामचंद्र विद्यार्थी संग्रहालय भवन परिसर मे, पर्यटन कार्यालय बनाये जाने का निर्णय उचित नही है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय का प्रजापति संगठनो ने कडा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि इस परिसर मे अन्य कार्यालय बनाया जाना शहीद के महत्व को नजरअंदाज करना है ।
गौरतलब है कि संग्रहालय का निर्माण उस स्थान पर हुआ है, जहां 14 अगस्त सन् 1942 को रामचंद्र विद्यार्थी ने यूनियन जैक को उतारकर वहां तिरंगा फहरा दिया था। उस समय उनकी उम्र महज 13 साल थी। रामविलास प्रजापति ने कहा कि यदि सरकार ने अपना निर्णय नही बदला तो प्रजापति समाज आन्दोलन के लिए बाध्य होगा ।
परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…
शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…
बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…
पसंद के युवक से विवाह को लेकर परिजनों से हुआ था विवाद, पुलिस की समझाइश…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर इंसान किसी भी…
कानपुर में आयोजित होगी अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता, पहले मुकाबले में नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से होगा…