सहज सरल भाषा है यह हिंदी संस्कृति का सम्मान है – गिरिधर करुण

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)हिंदी दिवस के अवसर पर सलेमपुर कस्बा में हुआ काव्य गोष्ठी का आयोजन
सलेमपुर, देवरिया। क्षेत्र के कस्बा सलेमपुर में वृहस्पतिवार को देर शाम हिंदी दिवस के अवसर पर काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कवि एवं साहित्यकार गिरिधर करुण ने अपनी रचना के माध्यम से हिंदी के महत्व का वर्णन करते हुए कहा कि” सहज सरल भाषा यह हिंदी संस्कृति का सम्मान है”।गोष्ठी के मुख्य अतिथि सेंट जेवियर्स के प्रधानाचार्य वीके शुक्ल ने कहा कि आज हिंदी के विकास के लिए सरकार से लेकर साहित्यकार, राजनेता तक लगातार प्रयत्नशील हैं लेकिन जो उचित स्थान इस भाषा को मिलना चाहिए वह नही मिल पा रहा है। शिक्षक व कवि अरुण शर्मा ने अपनी रचना “घर लुटा है ईमान अभी बाकी है, इश्क के वास्ते सामान अभी बाकी है”सुनाकर वाहवाही लूटी।सलेमपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्त ने कहा कि आज हिंदी भाषी क्षेत्र में ही लोग हिंदी की उपेक्षा कर रहे हैं, इस पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। कांग्रेस के जिला सचिव डॉ धर्मेन्द्र पांडेय ने कहा कि हिंदी भारतीय संस्कृति व सभ्यता की जननी है, इसका सम्मान राष्ट्र का सम्मान है।कवि राजेश्वर द्विवेदी ने अपनी रचना “करती है सम्मान सुहागन जो सुहाग की बिंदी का,वैसे ही सम्मान करें हम अपनी प्यारी हिंदी का” सुनाकर हिंदी के महत्व को बताया।कवि नंद जी नंदा ने “मातृभूमि मेरी सम्पन्नता की भूमि है” सुनाया।गोष्ठी को सरदार दिलावर सिंह, संजय मिश्र,सत्यम पांडेय, आनंद गुप्त,समरजीत सिंह आदि ने सम्बोधित किया। अध्यक्षता कवि गिरिधर करुण व संचालन संजय मिश्र ने किया।कार्यक्रम देर रात तक चला।

rkpnews@desk

Recent Posts

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिली पूरी रकम, सुरौली पुलिस ने खाते में लौटाए 20 हजार रुपये

त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने होल्ड कराई थी ठगी की धनराशि, पीड़ित ने…

14 hours ago

हत्या के प्रयास के मामले में दो बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में, एक आरोपी गिरफ्तार

मालगोदाम के पास से पकड़ा गया वांछित अभियुक्त, निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद…

14 hours ago

दुग्ध उत्पादन और गोसंरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशुपालक सम्मानित

राष्ट्रीय दुग्ध दिवस पर पशुपालकों एवं गोशाला संचालकों को मिला सम्मान, सरकारी योजनाओं की दी…

14 hours ago

हर परिवार तक पहुंच रहा जनगणना का संदेश, ग्रामीणों को स्वगणना के लिए किया जा रहा प्रेरित

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 को सफल बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता…

14 hours ago

चौरीचौरा के पहाड़पुर में कथित अवैध खनन का मामला गरमाया, जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

चौरीचौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। मुख्यमंत्री के गृह जनपद गोरखपुर में अवैध खनन पर रोक लगाने…

15 hours ago

पेंशनरों को डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र बनाने का दिया गया प्रशिक्षण

जागरूकता शिविर में 14 पेंशनरों ने लिया हिस्सा, तीन का डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र जारी वाराणसी…

15 hours ago