बच्चों के बीच भावुक हुए मुख्य विकास अधिकारी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय खरजरवा स्थित कलिंद इंटरमीडिएट कॉलेज में मुख्य विकास अधिकारी रविंद्र कुमार का विदाई समारोह आयोजित हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन के साथ दीप प्रज्वलित कर हुआ ।उसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना के साथ स्वागत गीत प्रस्तुत की। तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य वकील सिंह ने मुख्य अतिथि को बुके देकर सम्मानित किया, कार्यक्रम में आए हुए अतिथिगण का माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत भाषण में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि मुख्य विकास अधिकारी ने जिले में जो विकास की लकीरें खींची है जो वर्षों तक याद रखा जाएगा इनका शिक्षा के प्रति लगाव के कारण नन्हे मुन्ने बच्चों के हृदय बस गये है जो जीवन भर नहीं मिट सकता। जिले की आम पब्लिक भी आपके कार्य एवं व्यवहार की मुरीद बन गई है ।उक्त अवसर पर संजय सिंह ,संजय मल्ल ,प्रमोद शाही, जीआईसी के प्रधानाचार्य पीके शर्मा जी, जिला क्रीड़ा अधिकारी,महाराजा अग्रसेन की प्रधानाचार्या , ने अपने विचार रखें। तत्पश्चात इस भावुक पल में मुख्य विकास अधिकारी श्री रविंद्र कुमार ने कहा कि इस जिले के लोगों का मैं आजीवन ऋणी रहूंगा क्योंकि यहां के लोगों का अपार स्नेह ऊर्जावान करती रहेगी। साथ ही इन नन्हे मुन्ने बच्चों को भी मैं कभी नहीं भूला सकता। मैं बच्चों से यह कहना चाहूंगा कि अपने जीवन को यदि सफल बनाना चाहते हो तो एक लक्ष्य बनाकर उस पर निरंतर कठिन परिश्रम करेंगे तो निश्चित रूप से आपका भविष्य उज्ज्वल होगा और आप मानवता के प्रति भी सजग रहे जहां कहीं किसी को जरूरत पड़ती है तो उसकी मदद जरूर करें ।यदि ऐसा करते हैं तो निश्चित रूप से आपका भविष्य सुरक्षित होगा। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की स्मृति बनी रहे इसके लिए विद्यालय द्वारा अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर प्रधानाचार्य ने सम्मानित किया। वर्तमान में मुख्य विकास अधिकारी इस स्काउट गाइड मुख्यायुक्त है। तो स्काउट गाइड संस्था द्वारा भी उन्हें अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया ।उक्त अवसर पर अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे कार्यक्रम में जयदीप मणि, दिग्विजय नाथ सिंह, रितेश पटेल ,दिलीप कुमार यादव,डॉक्टर विनोद कुमार सिंह, रणविजय सिंह ,अभिमन्यु सिंह रामायण मणि, संदीप मल्ल,श्रीनिवास सिंह अनूप गुप्ता आदि विशेष रूप उपस्थित रहे ।कार्यक्रम का संचालन खेल प्रशिक्षक गिरीश सिंह ने किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

सपा-भाकपा का 31 सूत्रीय मांगो पर धरना प्रदर्शन

राजयपाल को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) शुक्रवार को बरहज तहसील के…

4 hours ago

डीएम की पहल से रास्ते का विवाद सुलझा, आरसीसी सड़क का निर्माण पूरा

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)बरियारपुर नगर पंचायत में रास्ते को लेकर चल रहा विवाद जिलाधिकारी के निर्देश…

4 hours ago

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

4 hours ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

4 hours ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

4 hours ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

4 hours ago