जिला प्रशासन की छवि को लेकर डीएम सख्त
सम्पूर्ण जांच के उपरांत ही एसडीएम/तहसीलदार निर्गत करें आय प्रमाण पत्र– डीएम
महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने आय प्रमाण पत्र को लेकर मिलने वाली शिकायतों पर सख्त रुख अपनाया है। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की नियुक्ति पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आदि में अभ्यर्थियों को आय प्रमाण-पत्र की आवश्यकता और जनसुनवाई में निर्गत आय प्रमाण-पत्र के संबंध में प्राप्त होने वाली शिकायतों के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने सभी तहसीलों के उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों को पत्र जारी कर आदेशित किया है कि सम्यक छानबीन कराकर ही आय प्रमाण-पत्र निर्गत किया जाना सुनिश्चित करें। यदि आय प्रमाण-पत्र निर्गत होने के उपरांत शिकायत होने पर जांच के पश्चात आय प्रमाण-पत्र निरस्त करने की स्थिति उत्पन्न होती है तो पूर्व में आय प्रमाण-पत्र निर्गत करने हेतु प्रस्तावक एवं निर्गत अधिकारी,कर्मचारी के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जायेगी।
जिलाधिकारी ने अपने आदेश में कहा कि तहसील स्तर से आय प्रमाण-पत्र जारी करने के पश्चात निरस्त किये जाने की स्थिति में नियुक्तियों व अन्य कार्यों में व्यवधान उत्पन्न होता है तथा जिला प्रशासन की छवि धूमिल होती है।
आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की नियुक्ति, पेंशन, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आदि में अभ्यर्थियों को जारी आय प्रमाण-पत्र को लेकर शिकायत के उपरांत निरस्त होने के मामले सामने आए हैं, जिसको लेकर उक्त आदेश जारी किया गया है। आदेश के उपरांत ऐसे मामलों में कमी आने की आशा है।
ब्लूमिंग बड्स स्कूल के शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन में मेधावियों का सम्मान संत कबीर नगर (राष्ट्र की…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) जनपद में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम, पैथोलॉजी और एक्स-रे…
पथरा बाजार/सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद सिद्धार्थनगर के पथरा बाजार क्षेत्र में शनिवार सुबह पराली…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET)…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगरा ब्लॉक के पूर्वी और उत्तरी छोर पर स्थित ग्राम पंचायत…
बलिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के कंपोजिट विद्यालय बसंतपुर में ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत भव्य…