वार्षिक आम बैठक में एफपीओ के प्रदर्शन और रणनीति से जुड़े मुद्दों पर चर्चा

किसानों की उन्नति में एफपीओ की भूमिका महत्वपूर्ण-उप जिलाधिकारी

सैकड़ों शेयरधारक किसानों को शेयर प्रमाण पत्र वितरित

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। लघु कृषक कृषि व्यापार संघ द्वारा प्रायोजित बाबा राघवदास फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड और मत्स्यजीवी फीस फार्मर प्रोडयूसर कंपनी लिमिटेड के किसानों की संयुक्त रूप से वार्षिक आम बैठक (एजीएम) कपरवार में सोमवार को संपन्न हुई I जिसमें कंपनी के प्रदर्शन और रणनीति से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई I बैठक का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी अंगद यादव और विशिष्ट अतिथि नायब तहसीलदार रविन्द्र मौर्य व एडीओ एग्रीकल्चर देवेश आनन्द सिंह एवं सीबीबीओ न्यूसिड पंकज सिंह ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया I सरस्वती वंदना का गायन बरहज ब्लॉक के तकनिकी प्रबंधक अमित त्रिपाठी ने किया I इस दौरान अतिथियों को कंपनी के डायरेक्टर व किसानों ने बुके व माल्यार्पण कर स्वागत किया । इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ने किसानों को शेयर प्रमाण पत्र वितरित कर प्रोत्साहित किया I वार्षिक आम बैठक को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी अंगद यादव ने कहा कि किसानों की उन्नति में प्रोड्यूसर कम्पनियों की भूमिका महत्वपूर्ण है, एफपीओ से जुड़े किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ आसानी से प्राप्त हो जाता है वहीँ सब्सिडी से किसान लाभान्वित होते हैं I नायब तहसीलदार रविन्द्र मौर्य ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है I केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है I एडीओ एग्रीकल्चर देवेश आनन्द सिंह ने कहा कि जैविक ढंग से खेती करके अच्छी फसलों का उत्पादन किया जा सकता है I बैठक की अध्यक्षता पंकज सिंह व सञ्चालन मत्स्यजीवी फ़ीस फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के चेयरमैन निषाद जितेन्द्र भारत ने किया I बाबा राघवदास एफपीसी के चेयरमैन ज्ञानेश्वर सिंह ने आए अतिथियोँ व किसानों का आभार व्यक्त किया। आम बैठक को सूर्यचन्द्र कुशवाहा, राधेश्याम चौधरी, जय प्रकाश चौरसिया, देवराज पाण्डेय, कन्हैया लाल कुशवाहा, अमन सिंह, ओमप्रकाश जायसवाल, बृजकिशोर तिवारी आदि ने संबोधित किया I इस अवसर पर डायरेक्टर श्रवण गुप्त , सीईओ सर्वेश कुमार, गजानंद मौर्य, अरुण कुमार यादव, प्रह्लाद यादव, चिंतामणि साहनी, काशीपति शुक्ला, मोहन पाठक, प्रणव दूबे, रामजी राय, विकाश सिंह, फौजी बाबा, पुन्नी लाल, विंध्यवासिनी मिश्र, ऋतुराज प्रजापति, अखिलेश सिंह, कृष्णकान्त मिश्रा, विक्की देवी, कौशिल्या देवी, बदानी देवी, जंगली प्रसाद, चन्द्रिका प्रसाद, लालबहादुर पासवान आदि उपस्थित रहें I

Karan Pandey

Recent Posts

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

1 hour ago

दीक्षारम्भ के साथ प्रभा देवी पीजी कॉलेज में नए सत्र की पढ़ाई शुरू

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। स्थानीय प्रभा देवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से नए…

2 hours ago

कमिश्नरी परिसर में वृद्ध की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी परिसर में मंगलवार शाम…

1 day ago

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

2 days ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

3 days ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

3 days ago