भुगतान नहीं होने से सिंचाई विभाग के ठेकेदाराे का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

बाराबंकी (राष्ट्र की परम्परा)। सिंचाई विभाग के जिला कार्यालय पर ठेकेदाराे ने अपनी पांच सूत्रीय मांगो को लेकर जमकर धरना-प्रदर्शन किया। जिसके बाद सिंचाई अभियंता राकेश वर्मा ने ज्ञापन लेकर सभी समस्याओ के समाधान का आश्वासन दिया।
ज्ञात हो कि सिंचाई विभाग में बीते वर्ष 2022-23 में सिल्ट सफाई, नहर पटरी कटान जैसे तमाम कार्यों के रुके हुए भुगतान को लेकर ठेकेदार लामबंद हो गए और धरना – प्रदर्शन करके सिंचाई अभियंता के कार्यलय का घेराव कर दिया। उनकी पांच सूत्रीय मांगो में समय पूर्ण किए गए कार्यों की जमानत राशि वापस, उपखण्डीय स्तर पर की जाने वाली निविदाओ की सूचना की प्रति ठेकेदार संघ को उपलब्ध कराने, सूचना पट्ट पर चस्पा करने, अनावश्यक शर्ते ना लगाए जाने जैसी मांगो को लेकर प्रदर्शन किया।
सिंचाई अभियंता राकेश वर्मा ने उनकी मांगो को सुनने के बाद समस्याओ के निराकरण के लिए उच्च अधिकारियो से बात करके जल्द ही समस्याओ के निराकरण का आश्वासन दिया। जिसके बाद ज्ञापन देकर ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन ने धरना समाप्त किया।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया की पूर्व DM दिव्या मित्तल का इस्तीफा, 13 साल की सेवा को कहा अलविदा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया की पूर्व जिलाधिकारी और 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या…

15 hours ago

पुलिस ने कांग्रेस प्रवक्ता को किया हाउस अरेस्ट, मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की थी तैयारी

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। बरहज विधानसभा क्षेत्र के विकास, बदहाल मोहन सेतु, सोनूघाट से बरहज…

17 hours ago

चार महीने पहले मिली थी थाने की कमान, अब थानेदार सूर्यप्रकाश सिंह की मौत से सन्नाटा

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्यप्रकाश सिंह…

1 day ago

कड़वाहट के बीच संवाद

रिश्तों में रूठापन हो,बातों में तल्ख़ी आती है,दिल के किसी कोने मेंमिलने की आस जगाती…

1 day ago

नेपाल सैलाब के बाद नहीं थम रहे आंसू, मलबे से उठ रही दुर्गंध; अपनों की तलाश में भटक रहे परिवार

नेपाल में 26 अगस्त को आई भीषण बाढ़ और सैलाब के बाद तबाही का मंजर…

1 day ago

प्याज-चीनी की महंगाई से बढ़ी रसोई की चिंता, क्या बफर स्टॉक बनेगा किसान-उपभोक्ता संतुलन का समाधान?

रसोई में महंगाई का तड़का: प्याज 70 रुपये पार, चीनी की तेजी ने बढ़ाई चिंता;…

3 days ago